दाऊद का करीबी और करीम लाला का रिश्‍तेदार चिंकू पठान को NCB ने किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी गैंगस्टर चिंकू पठान को गिरफ्तार किया है। चिंकू पठान कुख्यात गैंगस्टर करीम लाला का रिश्तेदार है। चिंकू की गिरफ्तारी नवी मुंबई से हुई है। बताया जा रहा है कि चिंकू पठान को ड्रग्‍स केस में गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने उसके पास से एनडी ड्रग्स भी बरामद किया है। इसके अलावा खबर ये भी है कि एनसीबी की कई जगह रेड भी चल रही है।

dawood ibrahim

मिली जानकारी के मुताबिक, करीम लाला मुंबई शहर और एमएमआर क्षेत्र में मेफेड्रोन (एमडी) की आपूर्ति करता है। वह बीते 5-6 सालों से अपना नेटवर्क चला रहा है। उसके नेटवर्क में 50-60 ड्रग पेडलर हैं जो केवल एमडी की आपूर्ति करते हैं। उल्‍लेखनीय है कि करीम लाला मुंबई के बांद्रा में कपड़े का कारोबार करता था। वह मुंबई के कुर्ला में रहता था और वहीं से ड्रग का नेटवर्क चलाता था। वह उपनगरीय क्षेत्र और MMR क्षेत्र में ऑटो चालकों और वेश्याओं के जरिए एमडी की आपूर्ति करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+