सुशांत राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी हैदराबाद से गिरफ्तार, ड्रग्स केस में हुए अरेस्ट
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार
मुंबई, 28 मई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत केस से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है। एनसीबी की टीम ने हैदराबाद से सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है। पिठानी को गिफ्तार करने के बाद एनसीबी टीम उसे मुंबई लाई है। सिद्धार्थ पिठानी सुशांत के करीबी बताए जाते हैं।

Recommended Video
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बीते साल 14 जून को बांद्रा स्थिति अपने फ्लैट में मृत मिले थे। सुशांत की मौत के बाद सामने आया था कि वो ड्रग्स लेने के आदी थे। जिसके बाद एनसीबी ने मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले में एनसीबी ने कई गिफ्तारियां की हैं और कई बड़े बॉलीवुड सितारों से पूछताछ कर चुकी है।
सुशांत की मौत के बाद सिद्धार्थ पिठानी का नाम कई बार सामने आया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने भी सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की थी। सिद्धार्थ सुशांत के साथ अप्रैल, 2019 से जून 2020 तक सुशांत के अपार्टमेंट में रह रहे थे। सिद्धार्थ ही वह शख्स हैं जिन्होंने सुशांत की डेड बॉडी को पंखे से नीचे उतारा था। सिद्धार्थ पिठानी से सीबीआई कई बार पूछताछ कर चुकी है।
सिद्धार्थ हैदराबाद के ही रहने वाले हैं। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए सिद्धार्थ मुंबई आए थे। यहां उनकी मुलाकात सुशांत से हुई थी। सिद्धार्थ सुशांत के क्रिएटिव मैनेजर थे। सिद्धार्थ एक तेलुगू फिल्म 'चिरु गोदावलू' में काम कर चुके हैं। यह फिल्म 2015 में आई थी जिसमें सिद्धार्थ सपोर्टिंग एक्टर थे।












Click it and Unblock the Notifications