72 घंटे के भीतर नक्सलियों ने किया चौथा हमला, 4 जवान शहीद, 7 घायल
दंतेवाड़ा। नक्सिली आतंकियों ने पिछले 72 घंटों के भीतर चौथा हमला किया है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सिलियों ने लैंडमाइन से धमाका किया है, इस धमाके में 8 पुलिस के जवान घायल हो गये हैं जबकि 4 जवान शहीद हो गये हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले सुकमा में पुलिसबल पर नक्सलियों ने हमला करके 7 जवानों को शहीद कर दिया था। वहीं इस हमले के महज 24 घंटों के भीतर नक्सलियों ने दूसरा हमला बस्तर में किया था। बस्तर जिले के कांकेर में हुए हमले में 17 वाहन जला दिये गये थे।
क्सलियों ने सुकमा में पुलिस दल पर घात लगाकर हमला कर दिया था, जिसमें एक प्लाटून कमांडर समेत सात जवान शहीद हो गए थे और 12 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इन जवानों के शव अभी तक जंगलों ने नहीं निकाले जा सका था। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस के लचर रवैये पर लोगों ने निशाना साधा था।












Click it and Unblock the Notifications