झारखंड: नक्सलियों से मुठभेड़ में जवान शहीद, SSP के सीने में लगी गोली
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पास खूंटी जिले में नक्सलियों ने हमला बोल दिया है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसी बीच जानकारी मिली है कि रांची के एसएसपी प्रभात कुमार को सीने में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एक और जवान जख्मी हुआ है जबकि एसएसपी का ड्राइवर शहीद हो गया है।

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक नक्सलियों की संख्या करीब 35 या 40 थी। नक्सलियों ने एसएसपी की गाड़ी को घेर लिया और तीन तरफ से उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरु कर दी। एक गोली एसएसपी के सीने में जा लगी और वो जख्मी हो गये। डॉक्टरों ने बताया कि खून काफी बह चुका है लेकिन फिर भी उनकी हालत खतरे से बाहर है। झारखंड के सीएम रघुवर दास और डीजीपी डीके पांडेय ने मेडिका अस्पताल पहुंचकर घायल एसएसपी का हालचाल लिया। म़ृत माओवादी के पास से एके 47 के पांच मैगजीन, तीन वॉकी टॉकी और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications