सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ जवानों की एक टुकड़ी पर पहले से घात लगाए हुए नक्सलियों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए हैं और कई अन्य जवान घायल हो गए। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह नक्सली हमला यहां चुनाव से एक दिन पहले हुई है।