जासूसी कांड में फंसा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वकील, ठाणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबईः ठाणे पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। वकील रिजवान सिद्दीकी पर गैरकानूनी तरीके से टेलीफोन रिकॉर्ड लीक करने का आरोप है। इस मामले में मुंबई पुलिस 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस सिलसिले में महिला जासूस रजनी पंडित भी गिरफ्तार हो चुकी हैं। बता दें, एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर अपनी पत्नी की जासूसी के आरोप लग रहे हैं।

Nawazuddin Siddiqui’s lawyer arrested in call data records case

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी पर आरोप हैं कि उन्होंने नवाजुद्दीन के कहने पर उनकी पत्नी के फोन का सीडीआर निकलवाया। इस सिलसिले में पुलिस ने तीन हफ्ते पहलेनवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनकी पत्नी और वकील को नोटिस भेजा था, लेकिन किसी ने भी पुलिस के सामने बयान दर्ज नहीं कराया। इसी के चलते वकील को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों की मानें तो कॉल रिकॉर्ड यानि सीडीआर उस वक्त निकाले गए थे, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नीजब अंजलि सिद्दीकी के बीच के रिश्ते सामान्य नहीं थे और दोनों अलग रहा करते थे. लेकिन अब रिश्ते सुधर चुके हैं।

बता दें, मोबाइल कंपनियों के पास फोन डिलेट को लेकर एक डाटा तैयार होता है। ये डाटा हर दिन, हर घंटे का होता है। ये सारी जानकारी सीडीआर के रूप में होती है जिसे खरीदना और बेचना पूरी तरह से गैरकानूनी है।

यह भी पढ़ें-पत्नी आलिया बोलीं- कहा मैं ब्राह्मण लड़की, लेकिन नवाज ने कभी नहीं थोपा अपना धर्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+