पत्नी आलिया बोलीं- कहा मैं ब्राह्मण लड़की, लेकिन नवाज ने कभी नहीं थोपा अपना धर्म

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी की पत्नी आलिया सिद्दकी ने रविवार को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके और नवाज के बीच चल सारे विवादों पर सफाई दी। आलिया ने बताया कि ये उनके और नवाज के बीच की बात है और उसे लेकर मीडिया में जो खबरें चल रही हैं उससे वो हैरान हैं।

मीडिया में खबरों को देखकर हुई शॉक

मीडिया में खबरों को देखकर हुई शॉक

आलिया ने लिखा, 'कल से मीडिया में जो भी न्यूज चल रही हैं, उसे देखकर नवाज के साथ, मैं खुद हैरान हूं। पिछले कई समय से मेरे और नवाज के बारे में कई तरह की बातें मीडिया में आती रहती हैं, जिनमें तलाक से लेकर हमारे साथ ना रहने जैसी कई बातें कही गईं ... लेकिन कल से जो न्यूज सर्कुलेट हो रही है वो हम दोनों के लिए ही काफी शॉकिंग रही और इसी वजह से मजबूर होकर मुझे आज अपनी खामोशी तोड़नी पड़ी।'

सच बोलना है नवाज की गलती

सच बोलना है नवाज की गलती

आलिया ने आगे लिखा, 'पिछले दिनों उनकी बायोग्राफी को लेकर भी, उनकी काफी आलोचना हुई थी। नवाज का दोष सिर्फ इतना था कि वो सच को सच बोलते हैं। उनके अंदर कहीं कोई झूठ नहीं। लेकिन बजाए उन्हें समझने के, उन्हें ही गलत ठहरा दिया गया। मेरे और नवाज का रिश्ता 15 साल पुराना है। जब नवाज कुछ भी नहीं थे। एक छोटे से घर से शुरू हुई हमारी प्रेम कहानी में कई उतार चढ़ाव रहे। मगर एक लंबे रिलेशन के बाद आखिर हमने शादी कर ली। नवाज ने भी करियर की बुलंदियों को छू लिया। जो थोड़ी बहुत कमी थी, वो हमारे दो बच्चों, शोरा और यानी के जन्म ने पूरी हो गई। नवाज दुनिया के लिए आज एक सेलिब्रिटी हैं लेकिन मेरे लिए वो आज भी वही नवाज हैं, जो 15 साल पहले थे। मुझे नवाज की हमेशा से जो अच्छी बात लगी, वो है उनका खुले विचारों का होना।

नवाज ने कभी मेरे ऊपर अपना धर्म नहीं थोपा

नवाज ने कभी मेरे ऊपर अपना धर्म नहीं थोपा

आलिया ने बताया, 'नवाज को जितना अपना स्पेस पसंद है, दूसरों को भी वो उतना ही स्पेस देते हैं और इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं हम दोनों का धर्म। मैं हिंदू ब्राह्राण फैमिली से हूं, वही नवाज एक मुस्लिम। लेकिन नवाज ने कभी मेरे अलग धर्म से होने का मुझे एहसास नहीं दिया है। ना ही अपने धर्म को मुझे पर थोपने की कभी कोशिश की। वो जितना अपने धर्म को मानते हैं, वही रिस्पेक्ट, वो मेरे धर्म को भी देते हैं। यही हमारे बीच एक मजबूत रिश्ते की बुनियाद रही है। इसी बात ने अच्छे पति और पिता के साथ-साथ उन्हें एक बेहतरीन इंसान बनाया है। शायह इसीलिए सेलिब्रेटी होने के बाद भी उन पर किसी तरह का कोई स्टारडम हावी नहीं हो पाया। आज भी उनके वही पुराने दोस्त हैं, वही छोटे-छोटे शौक हैं। वही सिंपल सी उनकी लाइप है। नवाज आज भी नवाज हैं।

नवाज पर लगे सारे आरोप झूठे

नवाज पर लगे सारे आरोप झूठे

आलिया ने आगे लिखा, 'रही बात, कॉल डिटेल से जुड़ी इस नई कंट्रोवर्सी की तो, सच्चाई जल्द सबके सामने आ जाएगी। बस मैं यहां इतना ही कहू्ंगी कि नवाज पर लगाए गए एलीगेशन पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। सेलिब्रिटी होने के कारण, उन्हें सॉफ्ट टार्गेट बनाया गया है।' बता दें कि हाल ही मे आलिया ने हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दकी पर अपनी जासूसी कराने का आरोप लगाया था लेकिन अब उन्होंने इस पूर मामले पर ये सफाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+