जब नवाजुद्दीन से कैफे में हुई इस खूबसूरत लड़की से मुलाकात और फिर दोनों ने साथ गुजारी रात, बड़ा खुलासा
मुंबई। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज उनकी गिनती बड़े पर्दे के दिग्गज अभिनेता के रुप में होती है। लेकिन आजकल वह अपने व्यक्तिगत जीवन की वजह से मीडिया की सुर्खियों में हैं। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक के लिए लीगल नोटिस भेजा है। उनकी पत्नी का कहना है कि वह अब इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती हैं, वह खुद को जीवन में अकेला महसूस करती हैं, लेकिन वह दोबारा इस शादी में वापस नहीं जाना चाहती हैं। आलिया ने ना सिर्फ नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तलाक चाहती हैं बल्कि वह अपने दोनों बच्चों की कस्टडी भी चाहती हैं। अहम बात यह है कि आलिया ने अपने पुराने नाम अंजना किशोर पांडे को वापस अपना लिया है।

वन नाइट स्टैंड
नवाजुद्दीन की ओर से अभी तक इस पूरे मामले में कोई बयान नहीं आया है। एक तरफ जहा नवाजुद्दीन अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं तो दूसरी तरफ वह अपनी बेबाकी के लिए विख्यात हैं। खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में एक बार खुलासा किया था, जो बड़े-बड़े सितारे करने से कतराते हैं। नवाजुद्दीन ने अपनी किताब में अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में कई बड़े खुलासे किए थे, इसमे उन्होंने अफेयर, रोमांस, वन नाइट स्टैंड और तमाम जीवन के पहलुओं को साझा किया था।
Recommended Video

अफेयर्स के बारे में खुद साझा किया था अनुभव
नवाज ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा था कि एक बार उन्होंने न्यूयॉर्क में एक वेटरेस के साथ एक रात बिताई थी और उसके साथ यौन संबंध बनाया था। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था कि यह 2006-2010 की बात है, ये साल काफी बेहतरीन थे। इंडस्ट्री ने मुझे देखना शुरू कर दिया था, दिलचस्प बात यह है कि वेस्टर्न भी मुझसे प्रभावित था, वहां से मुझे प्यार और सम्मान दोनों मिल रहा था। एक बार मैं अपने दोस्त के साथ न्यूयॉर्क में कैफे में था। उस वक्त एक खूबसूरत वेटरेस मुझे लगातार देख रही थी, उसने मुझसे पूछा कि क्या आप एक्टर हैं, मैंने कहां, हां।

कैफे में हुई थी
नवाज ने बताया कि मैंने वेटरेस से पूछा कि आपने मेरी कौन सी फिल्म देखी है, गैंग्स ऑफ वासेपुर? वो याद करने की कोशिश करर रही थी, उसने कहा दूसरी फिल्म, कुछ देर बाद उसने कहा कि याद आया, लंचबॉक्स। इसके बाद हमने बात करनी शुरू कर दी और फिर वो कहते हैं ना जो कुछ न्यूयॉर्क में होता है, वह न्यूयॉर्क में ही रहता है। जिस तरह से नवाजुद्दीन के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं, उसके चलते उनके पुराने अफेयर की खबरें भी सामने आ रही हैं। इंटरनेट पर लोग उनके अफेयर के बारे में चर्चा कर रहे हैं और इसे भी तलाक की एक वजह बता रहे हैं।

क्या कहना है पत्नी का
एक निजी न्यूजपेपर से बातचीत में आलिया ने बताया कि ऐसी कई बातें हैं जो मैं सार्वजनिक तौर पर नहीं कहना चाहती हूं, लेकिन हमारी दिक्कतें शादी के बाद ही शुरू हो गई थीं। लॉकडाउन में दो महीने के समय ने मुझे काफी कुछ सोचने का वक्त दिया। शादी में आत्मसम्मान काफी जरूरी होता है, वो मेरी खत्म हो चुकी थी, वह बिल्कुल नहीं बचा था। मैं खुद को हमेशा अकेला महसूस करती थी। उन्होंने बताया कि मैंने अपना असली नाम अंजना किशोर पांडेय वापस से अपना लिया है, मैं निजी लाभ के लिए पुराने नाम के साथ नहीं रहना चाहती हूं। अंजना किशोर पांडे ने कहा कि मैं समय से साथ चलना चाहती हूं, मैंने भविष्य के बारे में बहुत नहीं सोचा है, मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती हूं। समझौते की कोई गुंजाइश नहीं बची है। वह कहती हैं कि मैंने दोनों बच्चों को पाला है और उन्हें बड़ा किया है मैं उन्हें अपने साथ ही रखना चाहती हूं।












Click it and Unblock the Notifications