एक्टर नवाजुद्दीन पर लड़की ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
मुंबई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी नवाजुद्दीन सिद्दिकी के ऊपर एक महिला ने संगीन आरोप लगाये हैं, महिला का कहना है कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की है।
टीवी चैनलों पर आयी खबर के मुताबिक एक्टर और महिला के बीच में पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था और बात-बात बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ गई दोनों के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि मुंबई एक अपार्टमेंट में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अपना ऑफिस खोला हुआ है जिसमें उसने कुछ कंस्ट्रक्शन करवाया है जिसके कारण अपार्टमेंट में पार्किंग की समस्या शुरू हो गई है और इस बात के लिए नवाजुद्दीन सिद्दिकी को एसोसियेशन वालों ने नोटिस दिया था।
और इसी बारे में जब सेक्रेटरी की बेटी, जिनकी उम्र 18 साल है, नवाजुद्दीन सिद्दिकी से मिलने गई तो उसका नवाज से झगड़ा हो गया है। लड़की का कहना है कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी से उसे गाली दी, उसे छेड़ा और हाथापाई की। फिलहाल मामला पुलिस स्टेशन पहुंच चुका है। लड़की ने नवाजुद्दीन के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ और हाथापाई का केस दर्ज कराया है। लेकिन अभी तक नवाजुद्दीन सिद्दिकी का इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।













Click it and Unblock the Notifications