नवाजुद्दीन से तलाक की तैयारी में अंजना किशोर पांडे, जानिए कैसे हुई थी शादी
निकाह के वक्त अंजना से अपना नाम बदलने के लिए कहा गया। अंजना ने पहले अपना नाम जैनब रखा लेकिन बाद में बदलकर आलिया सिद्दीकी कर लिया...
नई दिल्ली। तलाक की खबरों को लेकर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने तलाक का कानूनी नोटिस भेजते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मेंटेनेंस और बच्चों की कस्टडी मांगी है। आलिया सिद्दीकी का असली नाम अंजना आनंद किशोर पांडे है और वो एक ब्राह्मण परिवार से हैं। नवाजुद्दीन से शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था, लेकिन अब फिर से उन्होंने अपना पुराना नाम रख लिया है। तलाक का नोटिस भेजने के साथ ही आलिया ने नवाजुद्दीन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था, जब नवाजुद्दीन और आलिया एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और शादी से पहले दोनों ने लंबे वक्त तक डेटिंग की। आइए जानते हैं कैसे हुई थी दोनों की शादी।
Recommended Video

लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे दोनों
टीओई की खबर के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अंजना लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। दोनों की लव स्टोरी भी काफी इंट्रस्टिंग रही। दरअसल, नवाजुद्दीन और अंजना के बीच कई बार कुछ मुद्दों को लेकर लड़ाई हो जाती थी। लड़ाई के दौरान अंजना नाराज होकर अपने दोस्तों के घर चलीं जाती और फिर नवाजुद्दीन उनसे माफी मांगकर उन्हें वापस लेकर आते। दोनों के बीच जब झगड़े बढ़ने लगे तो एक दिन ऐसा वक्त भी आया, जब अंजना काफी नाराज हो गईं और लंबे समय तक लौटकर वापस नहीं आईं।

अंजना से ब्रेकअप और शीबा से शादी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब में लिखा है कि भले ही वो अंजना को काफी मिस करते थे, लेकिन वो उसे मनाने के लिए नहीं गए। इस तरह लंबा समय बीत गया और दोनों के बीच एक साइलेंट ब्रेकअप हो गया। इस दौरान नवाजुद्दीन की मां ने उनकी शादी के लिए शीबा नाम की एक लड़की को पसंद किया, जो नैनीताल के पास हल्द्वानी की रहने वालीं थी। शीबा के साथ नवाजुद्दीन की शादी हो गई और कुछ महीनों तक सबकुछ ठीक चलता रहा। हालांकि, दोनों का रिश्ता महज 6 महीने ही चला और इसके बाद नवाजुद्दीन और शीबा का तलाक हो गया।

पहले जैनब नाम रखा और फिर आलिया
इस तलाक के बाद नवाजुद्दीन की जिंदगी में एक बार फिर उऩके पहले प्यार अंजना की वापसी हुई। दोनों पुरानी नाराजगी को भुलाते हुए एक-दूसरे के करीब आए और आखिकार 2009 में शादी करने का फैसला लिया। चूंकि, अंजना एक हिंदू थीं, इसलिए निकाह के वक्त उनसे अपना नाम बदलने के लिए कहा गया। अंजना ने पहले अपना नाम जैनब रखा लेकिन बाद में बदलकर आलिया कर लिया। हालांकि, दोनों की तरफ से कभी ऐसा कोई बयान नहीं आया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाजुद्दीन और आलिया के बीच 2017 में दूरियां बढ़ने लगीं।

बच्चों को अपने पास रखना चाहती हैं आलिया
नोटिस भेजने के बाद आलिया ने बताया कि उनके बच्चे उनसे काफी अटैच हैं और इसलिए वो अपने बच्चों को अपने पास रखना चाहती हैं। आपको बता दें कि नवाजुद्दीन और आलिया सिद्दीकी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 9 साल की बेटी शौरा सिद्दीकी और एक पांच साल का बेटा यानि सिद्दीकी हैं। आलिया ने बीते 7 मई को नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक का कानूनी नोटिस भेजते हुए उनसे भरण-पोषण के लिए खर्च की भी मांग की है। इस पूरे मामले पर अभी तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी से कोई बात नहीं हो पाई है और ना ही उनकी तरफ से किसी तरह का कोई बयान सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications