एक्ट्रेस पूजा बत्रा के पति नवाब शाह ने खोला गुपचुप शादी का सीक्रेट राज
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने 4 जुलाई को दिल्ली में एक्टर नवाब शाह से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। अब शाह ने करीब 10 दिन बाद पूजा ने अपनी शादी की बात कबूली है। हनीमून मनाकर वापस लौटे नवाब शाह ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र से बात करते हुए बताया कि, उन्होंने पूजा बत्रा के साथ अचानक शादी क्यों की? उन्होंने कहा कि, मुझे तुंरत ही पता चल गया था कि, पूजा उनके लिए एक है। पूजा और नवाब ने 5 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया। नवाब ने बताया कि वो और पूजा दोनों ही इस रिश्ते के लिए पूरी तरह से तैयार थे।

'हम दोनों ने अपनी जिंदगी में अलग-अलग तरह के अनुभव लिए हैं'
नवाब शाह ने कहा कि, हम इस तरह का एक्सपीरियंस लेना चाहते थे। हम दोनों जिंदगी के एक ही पड़ाव पर थे, हम लोग शादी के बारे में बहुत नहीं सोचना चाहते थे और ना ही इसमें देरी करना चाहते थे। हम दोनों ने अपनी जिंदगी में अलग-अलग तरह के अनुभव लिए हैं। जब मैं पूजा से पहली बार मिला था तो मैंने किसी रिश्ते के बारे में नहीं सोचा था। नवाब ने बताया कि, वे और पूजा एक दूसरे को जानते थे। लेकिन वे फरवरी में एक कॉमन फ्रेंड की शादी में मिले थे। उस वक्त दिमाग में रिलेशनशिप को लेकर कोई ख्याल नहीं था।

'अपनी पहली मुलाकात के बाद ही मैं पूजा से शादी करना चाहता था'
नवाब ने बताया कि, 'उम्र के इस पड़ाव पर आप शून्य रहते हैं। किसी साथी के बारे में नहीं सोच सकते। पूजा मेरी जिंदगी में सूरज की पहली किरण बनकर आई और मैं उसके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने के तैयार था। नवाब ने कहा कि, अपनी पहली मुलाकात के बाद ही मैं पूजा से शादी करना चाहता था। पूजा एक बहुत अच्छी लड़की है और ये मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। हमें अपने रिश्ते को लेकर कोई दुविधा नहीं थी। ऐसा आजकल कम ही होता है। हम बड़ी खूबसूरती से मिले और फिर एक के बाद एक चीजें हमारे सामने आने लगीं।

इसलिए यह अचानक हुआ....
नवाब ने इतनी जल्दी शादी करने के बारे में बताया कि, हमने कुछ भी योजना नहीं बनाई थी। हम एक साथ जीवन शुरू करने और एक साथ बढ़ने के लिए तैयार थे। इसलिए समय को बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं था और इसलिए यह अचानक हुआ। अब मुझे खुशी है कि, हमने शादी कर ली है।

पूजा की ये दूसरी शादी है
फिल्म 'विरासत' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने 2002 में ऑर्थोपेडिक सर्जन सोनू आहलुवालिया के साथ शादी की थी, हालांकि इन दोनों की शादी सफल नहीं हो पाई और ये दोनों 2011 में अलग हो गए थे। पूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'हां हमने शादी कर ली है। हमने दिल्ली में शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications