बॉम्बे HC में नवाब मलिक का जवाब, कहा- वानखेड़े के अवैध कामों को छिपाने के लिए पिता ने किया मुकदमा

नई दिल्ली, 9 नवंबर: क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन जेल गए थे, लेकिन उनके परिवार की जगह महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक लगातार एनसीबी पर सवाल उठा रहे हैं। पिछले एक महीने में उन्होंने IRS अधिकारी समीर वानखेड़े पर कई गंभीर आरोप लगाए। बाद में समीर के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कर 1.25 करोड़ मुआवजा मांगा। जिस पर मंगलवार को नवाब मलिक के वकीलों ने जवाब दायर किया।

Nawab Malik

जस्टिस जामदार ने सोमवार को मलिक को मानहानि के मुकदमे में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। साथ ही कहा था कि अगर आप ट्विटर पर जवाब दे रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप कल (मंगलवार) तक यहां भी जवाब दाखिल कर दें। वहीं मलिक ने अपने जवाब में कहा कि वो एक लोक सेवक के रूप में अपनी क्षमता से काम कर रहे हैं। साथ ही एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े द्वारा किए गए अवैधताओं को उजागर करने का प्रयास किया, जो शिकायतकर्ता का बेटा है।

मलिक ने आगे कहा कि उनके दावे के बाद विभिन्न जांच एजेंसियां ​​ज्ञानदेव के बेटे द्वारा की गई अवैधताओं की जांच कर रही हैं, क्योंकि उनके खिलाफ ठोस चीजें हाथ लगी हैं। ज्ञानदेव मानहानि का मुकदमा दायर करके भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत उन्हें दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका उपयोग वो जनता की भलाई के लिए कर रहे हैं। इसके अलावा वर्तमान मुकदमा समीर वानखेड़े के अवैध कामों को छिपाने की कोशिश है।

मलिक ने कहा कि ज्ञानदेव वानखेड़े ये सिद्ध करने में विफल रहे कि कैसे उनके बयान मानहानिकारक थे। साथ ही क्यों उनको बदनामी और अपमानजनक माना जाए। वहीं हाईकोर्ट में मलिक के वकीलों ने कहा कि कोर्ट से अनुमति लिए बिना परिवार के सदस्य मुकदमा दायर नहीं कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+