मां श्वेता बच्चन को किया ट्रोल तो बेटी नव्या नवेली ने यूजर को सिखाया सबक, अब कभी नहीं करेगा ऐसा कमेंट
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार नव्या नवेली नंदा के चर्चा में होने की वजह उनकी कोई तस्वीर नहीं है बल्कि ट्रोलर्स को मजेदार अंदाज में जवाब देने को लेकर वह सुर्खियों में हैं। हाल ही में नव्या नवेली के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक यूजर ने कामकाजी महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी की। यूजर ने नव्या की मां और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा पर भी निशाना साधा था। लेकिन नव्या ने अपने जवाब से उसकी बोलती बंद कर दी।

नव्या ने बताया- मां करती हैं कौन सी जॉब
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जवाब देना अच्छे से जानती हैं, इससे पहले भी उन्होंने कई बार निशाना साधने वालों की बोलती बंद की है। लेकिन इस बार ट्रोलर्स ने नव्या से गलत पंगा ले लिया। दरअसल, ट्रोल ने नव्या से पूछा कि उनकी मां (श्वेता बच्चन नंदा) जीवन यापन के लिए क्या करती हैं? ट्रोल के इस सवाल पर नंदा ने कहा, 'वह एक लेखक, लेखक, डिजाइनर, पत्नी और मां है।'

गृहिणी महिलाओं का सम्मान करें: नव्या
नव्या नवेली नंदा ने आगे कहा, 'पत्नी और मां होना पूर्णकालिक काम है, कृपया उन महिलाओं का अपमान ना करें जो गृहिणी हैं, उनका रोल एक ऐसी पीढ़ी को आगे बढ़ाने में बेहद जरूरी है जो उनके योगदान का समर्थन करे ना कि उन्हें नीचा दिखाए।' ट्रोल को दिया नव्या का ये दिल जीतने वाला जवाब कई यूजर्स को पसंद आ रहा है। बता दें कि इससे पहले नव्या को भी जॉब करने को लेकर ट्रोल किया गया था जब उन्होंने अपने 'प्रोजेक्ट नवेली' को प्रमोट किया था।

जब नव्या को यूजर्स ने किया ट्रोल
नव्या नवेली नंदा द्वारा भारत में महिला सशक्तिकरण की दिशा में शुरू की गई नई पहल को लेकर कई यूजर्स ने उनकी सराहना की, तो कुछ लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, 'सच में इंडिया??? Lol पहले कम से कम महाराष्ट्र के एक जिले तक आप सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश करें तब जाकर पूरे भारत की बात करें।' नव्या ने यूजर के इस कमेंट को पॉजिटिव अंदाज में लिया और लिखा, 'जरूर! सकारात्मकता और समर्थन के लिए आपका धन्यवाद।'
यह भी पढ़ें: अभिषेक मामा को बर्थडे विश कर नव्या नवेली बोलीं- 'मेरे फैमिली के बेस्ट मेंबर और मेरे क्राइम पार्टनर'












Click it and Unblock the Notifications