अभिषेक मामा को बर्थडे विश कर नव्या नवेली बोलीं- 'मेरे फैमिली के बेस्ट मेंबर और मेरे क्राइम पार्टनर'

अभिषेक मामा को बर्थडे विश कर नव्या नवेली बोलीं- 'मेरे फैमिली के बेस्ट मेंबर और मेरे क्राइम पार्टनर'

Navya Naveli Nanda On Abhishek Bachchan Birthday: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। अभिषेक बच्चन अपना जन्मदिन अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन के फैन्स सोशल मीडिया पर उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अभिषेक बच्चन की भांजी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने भी अपने मामा को बर्थडे विश किया है। नव्या नवेली नंदा ने अभिषेक बच्चन को अपने परिवार का सबसे बेस्ट मेंबर बताया है।

Abhishek Bachchan Birthday

नव्या नवेली नंदा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे बेस्ट फ्रेंड।' बीतीं और आने वालीं NYC नाइट्स और चेल्सी गेम्स के लिए भी। परिवार के आप मेरे पसंदीदा सदस्य हो और मेरे क्राइम पार्टनर भी।''

पिता अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर बेटे अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के साथ पुरानी फोटो शेयर कर लिखा है, 'मैंने एक बार उसको (अभिषेक) हाथ पकड़कर रास्ता दिखाया था, अब वो मेरा हाथ पकड़कर मुझे रास्ता दिखाता है।'

पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी पति अभिषके बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस खास दिन अपनी और अभिषेक की फिल्म गुरु की यादें ताजा की हैं।

वहीं अभिषेक बच्चन के दोस्त और अजय देवदन ने ट्वीट कर कहा है, हैप्पी बर्थडे डियर अभिषेक। आशा है आप अच्छे होंगे। जन्मदिन की शुभकामनाएं।

अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से एंट्री की थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ करीना कपूर ने भी डेब्यू किया था। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने बबली, धूम सीरीज, हैप्‍पी न्‍यू ईयर,गुरु, बंटी, हाऊसफुल 3, युवा, जमीन, दस और बोल बच्‍चन सहित कई फिल्मों में काम किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल अभिषेक बच्चन आपको बिग बुल में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+