Indian Idol से बाहर होने के बाद धमाल मचा रहे सवाई भाट, Big B की नातिन ने किया मैसेज का रिप्लाई

मुंबई, 30 जुलाई। सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' का ये सीजन जितना सुर्खियों में रहा, शायद ही उतना कोई और सीजन चर्चा में रहा होगा। फिनाले के करीब पहुंच चुका इंडियन आइडल का सीजन 12 कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सी से गुजर चुका है। फिनाले से पहले कई कंटेस्टेंट जो ट्रॉफी के दावेदार माने जा रहे थे उन्हें कम वोटों चलते शो छोड़कर जाना पड़ा। लेकिन इंडियन आइडल का इतिहास गवाह है कि जिस कंटेस्टेंट ने ट्रॉफी नहीं जीती, वही बड़ा सिंगर बना है।

क्या अगले अरिजीत सिंह बनेंगे सवाई भाट?

क्या अगले अरिजीत सिंह बनेंगे सवाई भाट?

इंडियन आइडल के पूर्व कंटेस्टेंट और बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह और नेहा कक्कड़ इसका जीता-जागता सबूत हैं। इसी राह पर अब सीजन 12 के एक्स कंटेस्टेंट सवाई भाट निकल पड़े हैं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपना पहला गाना 'सांसें' रिलीज कर दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है, अब तक 37 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा इस गाने को देखा जा चुका है।

सवाई भाट की फैन हैं नव्या नवेली

सवाई भाट की फैन हैं नव्या नवेली

इंडियन आइडल से मिली लोकप्रियता से सवाई भाट की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ रही है। आपको जानकर हैरानी होगी की सवाई भाट को फॉलो करने वालों की लिस्ट में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी हैं। नव्या पहले भी कई मौकों पर सवाई भाट की गायकी की तारीफ कर चुकी हैं, जब वह इंडियन आइडल मे थे तब भी नव्या एक एपिसोड में उनका सपोर्ट करती नजर आई थीं। अब नव्या ने सवाई के लिए कुछ ऐसा किया है जिसकी चर्चा तेज हो गई है।

नव्या ने दिया सवाई को ये 'गिफ्ट'

नव्या ने दिया सवाई को ये 'गिफ्ट'

जैसा कि आप जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्स आजकल सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहने लगे हैं। नव्या भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर स्टार हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिस पर कमेंट करते हुए सवाई भाट ने लिखा, 'नमस्ते मैम।' नव्या ने जब सवाई का कमेंट देखा तो वह भी रिप्लाई करने से खुद को रोक नहीं सकीं। नव्या ने सवाई भाट के कमेंट पर हाथ जोड़ने वाली इमोजी पोस्ट कर 'नमस्ते' का जवाब दिया।

एक और कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता

एक और कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता

नव्या और सवाई भाट के इस कमेंट पर यूजर्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं, वहीं एक शख्स ने पूछा कि आप (नव्या) फिल्मों में क्यों नहीं ट्राई करतीं? इसके जवाब में नव्या ने लिखा, महिलाएं 'बिजनेस भी कर सकती हैं।' बात करें इंडियन आइडल की तो फिलहाल शो में टॉप 6 कंटेस्टेंट बचे हैं। इस वीकेंड भी शो से एक प्रतिभागी का पत्ता कटने वाला है। अब पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, दानिश, शनमुख प्रिया, सायली और निहाल तारो में से वो कोई भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Indian Idol 12: शो के स्क्रिप्टेड कहे जाने पर भड़के आदित्य नारायण,इसे मानते हैं इंडियन आइडल 12 का विजेता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+