Indian Idol 12: शो के स्क्रिप्टेड कहे जाने पर भड़के आदित्य नारायण,इसे मानते हैं इंडियन आइडल 12 का विजेता

Indian Idol 12: शो के स्क्रिप्टेड कहे जाने पर भड़के आदित्य नारायण,इसे मानते हैं इंडियन आइडल 12 का विजेता

मुंबई। Indian Idol 12. सोनी टीवी( Sony TV) के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12( Indian Idol 12) इस बार कई विवादों से घिरा रहा। शो पर स्क्रिप्डेट होने का आरोप लगता रहा। शो से जुड़े विवादों के कारण यह रियलिटी शो ट्रोलर्स के निशाने पर रहा है। इन विवादों के बीच शो के होस्ट आदित्य नारायण( Aditya Narayan) ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इंडियन आइडल 12 पर स्क्रिप्टेड होने के लग रहे आरोप पर होस्ट आदित्य नारायण ने खुलकर बात की और सोशल मीडिया पर शो की कॉन्सेप्ट पर सवाल उठा रहे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

आदित्य नारायण ने कही ये बात

आदित्य नारायण ने कही ये बात

बॉलीवुडलाइफ को दिए इंटरव्यू में शो के होस्ट आदित्य नारायण ने खुल कर बात की और कहा कि ट्रोलर्स किसी को अच्छा नहीं कह सकते हैं। उन्हें हर चीज में खराबी दिखती है और वो हर किसी पर भला बुरा बोलते हैं। आदित्य ने कहा कि ये ट्रोलर्स की खराब मानसिकता को दर्शाता है। आदित्य ने कहा कि जब आपके दिल में प्यार होता तभी आप किसी को प्यार कर सकते हैं या प्यार से देख सकते हैं, लेकिन अगर आपके दिल में नफरत और मैल होगा तो आप सामने वाले को भी उसी नजर से देखेंगे।

 क्या इंडियन आइडल 12 है स्क्रिप्डेट

क्या इंडियन आइडल 12 है स्क्रिप्डेट

आदित्य ने इंडियन आइडल 12 के स्क्रिप्डेट होने के आरोप को सिर से खारिज करते हुए इंटरव्यू के दौरान कहा कि हर शो स्क्रिप्टेड होता है। ऐसा कोई शो नहीं है, जिसकी स्क्रिप्ट न तैयर की जाती हो। टीवी पर दिखाए जाने वाले हर शो का अपना फ्लो और अपना स्क्रिप्ट होता है, जिसके आधार पर ही उसे बनाया और चलाया जाता है। आदित्य ने कहा कि हर शो स्क्रिप्डेट है। उन्होंने कहा कि जो लोग शो की आलोचना कर रहे हैं उनके बारे में बस इतना कहा जा सकता है कि आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते हैं।

 कौन होगा इंडियन आइडल 12 का विनर

कौन होगा इंडियन आइडल 12 का विनर

आदित्य नारायण ने इंटरव्यू के दौरान शो के कंटेस्टेंट्स के बारें में भी बात की। उन्होंने कहा कि शो से सारे कंटेस्टेंट्स एक से बढ़कर एक हैं, चाहे वो पवनदीप राजन हो, अरुणिता कांजीलाल हो, शण्मुखप्रिया, निहाल टौरो, सायली कांबले या फिर मोहम्मद दानिश हो। वहीं आदित्य ने बातचीत के दौरान अपने पसंदीदा कंटेस्टेंड के बारे में भी बात की और कहा कि वो चाहते हैं कि इस बार इंडियन आइडल की विजेता कोई लड़की बने। उन्होंन कहा कि वो चाहते हैं कि सायली, अरुणिता, शण्मुखप्रिया में से कोई एक विनर बने।

 15 अगस्त को इंडियन आइडल का फिनाले

15 अगस्त को इंडियन आइडल का फिनाले

आपको बता दें कि इंडियन आइडल 12 का फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है। शो के ग्रैंड फिनाले में उदित नारायण, आशा भोसले, अल्का याग्निक समेत कई बड़े स्टार्स परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा इंडियन आइडल के पुराने विनर्स भी शो के फिनाले पर पॉरफॉर्म करेंगे। वहीं आदित्य ने लोगों को अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए वोटिंग करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+