'फटी जीन्स' वाले बयान को लेकर उत्तराखंड CM पर भड़कीं नव्या, बोलीं- हमारे कपड़ों से पहले अपनी मानसिकता बदलिए
देहरादून। अचानक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनकर तीरथ सिंह रावत सुर्खियों में आ गए। लेकिन इसके बाद उनके बयान उन्हें विवादों में डाल रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बयान दिया है कि आजकल महिलाएं फटी जीन्स पहनकर चल रही हैं, क्या ये सब सही है? ये कैसे संस्कार हैं? सीएम तीरथ सिंह रावत के इस बयान पर अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने निराशा व्यक्त की है। इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से नव्या ने सीएम के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा WTF! हमारे कपड़े बदलने से पहले अपनी मानसिकता बदलें क्योंकि यहां हैरान करने वाली चीज सिर्फ ऐसे मेसेज और कॉमेंट्स हैं जिन्हें समाज में भेजा जा रहा है।' इसके बाद नव्या ने पने इस पोस्ट में गुस्से वाला ईमोजी भी बनाया।

नव्या ने शेयर की फटी जीन्स वाली फोटो, बोलीं-गर्व से पहनूंगी
इतना ही नहीं, नव्या ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से ये सवाल पूछा कि क्या वो सही माहौल उपलब्ध करा सकते हैं। नब्या ने इसके बाद एक और स्टोरी शेयर की। उन्होंने इसमें फटी हुई जीन्स पहने अपनी एक पुरानी फोटो डाली। नव्या ने कहा कि 'मैं अपनी फटी जीन्स पहनूंगी। थैंक्यू। और मैं उन्हें गर्व से पहनूंगी।'

ये था सीएम तीरथ सिंह रावत का बयान
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एक कार्यशाला के उद्घाटन में मौजूद थे। यहां उन्होंने कहा कि मैं एक दिन हवाई जहाज से जयपुर से आ रहा था। मेरे बगल में एक बहनजी बैठी थी। मैंने उनकी तरफ देखा। वो फटी हुई जीन्स पहनी हुई थीं। नीचे उन्होंने गम बूट पहना हुआ था। 2 बच्चे उनके साथ में थे। मैंने उनसे पूछा कि बहनजी कहां जाना है, तो महिला ने जवाब दिया कि दिल्ली जाना हैं, उनके पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं और वो खुद एनजीओ चलाती थीं।' मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने आगे बताया कि मैंने सोचा जो महिला खुद एनजीओ चलाती हो और फटी हुई जींस पहनी हो, वह समाज में क्या संस्कृति फैलाती होंगी। जब हम स्कूलों में पढ़ते थे, तो ऐसा नहीं होता था।
'बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृति, रोकथाम और पुनर्वास' पर बोल रहे थे सीएम
तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अगर बच्चों को नशे की लत से बचाना है, तो उन्हें संस्कार देने होंगे। वेस्टर्न कल्चर के प्रभाव से बचाना होगा। सीएम ने कहा, 'पश्चिमी देश भारतीय संस्कृति की महानता को समझ चुके हैं। इसलिए अब वो हमारी संस्कृति का पालन कर रहे हैं। योग कर रहे हैं। लेकिन चिंता की बात ये है कि हमारे देश के युवा पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित होते जा रहे हैं। नग्न घुटने दिखाए जा रहे हैं, फटे डेनिम पहने जा रहे हैं, ये सारे संस्कार आजकल दिए जा रहे हैं। ये सब कहां से आ रहा है? अगर घर से नहीं आ रहा, तो क्या स्कूल और टीचर्स की गलती है?'












Click it and Unblock the Notifications