भारतीय महासागर में चीन की खुराफातों पर भारत की नजर
नई दिल्ली। अरुणाचल और लद्दाख में आये दिन घुसपैठ करने वाला चीन अब समुद्र में भी खुराफात कर रहा है। जी हां भारतीय महासागर में चीनी सेना की गतिविधियां तेज हो गई हैं और उन पर भारत पैनी नजर बनाये हुए है।

भारतीय नौसेना के अध्यक्ष चीफ एडमिरल आरके धवन ने देश को इस बात से आश्वस्त किया है कि नौसेना चीन की छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर बनाये हुए। उन्होंने कहा कि देश के एयरक्राफ्ट, सबमरीन और युद्धपोत हर समय किसी भी स्थिती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि भारत की समुद्री सीमा पर चीन की किसी भी हरकत से निपटने के लिए भारत नौसेना हर तरह से तैयार है। नौसेना अध्यक्ष ने यह बात पत्रकारों से बात करते वक्त कही। वहीं कुछ दिन पहले चुमार में चीनी सेना के घुसपैठ पर नौसेना अध्यक्ष ने कहा कि यह सेना से जुड़ा मामला है इसपर सेना के पदाधिकारी ही जवाब दे सकते हैं।
नौसेना अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय समुद्री सीमा और समुद्रीय तटों की रक्षा करना नौसेना की जिम्मदारी है जिसे नौसेना बखूबी निभा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में चीन की सीमा भारत की समुद्री सीमा में युद्धपोतों और सबमरीन को तैनात कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications