सिद्धू करेंगे आमरण अनशन, पत्‍नी की राय भी नहीं ली

Navjot Singh Sidhu
अमृतसर। अपने मस्‍ती भरे और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने वाले अमृतसर के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू आज से आमरण अनशन करेंगे। उन्‍होने मीडिया को लिखे एक पत्र में कहा है कि यह मेरा निजी फैसला है। सिद्धू यह अनशन 'अमृतसर के विकास प्रोजेक्‍टों की अनदेखी किये जाने और नगर सुधार ट्रस्‍ट की राशि दूसरे काउंसिल को भेजने के विरोध में कर रहे हैं। सिद्धू ने अपने पत्र में बता दिया है कि अनशन के विषय में वह न तो अपनी पत्‍नी से और न ही किसी रिश्‍तेदार से कहेंगे। इस पर उनकी पत्‍नी का कहना है कि मैं इसके पक्ष में नहीं हूं, मेरे ख्‍याल से उन्‍हें मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से सीधे बात करनी चाहिए। सिद्धू के इस फैसले पर पंजाब भाजपा के अध्‍यक्ष कमल शर्मा ने कहा है कि 'उन्‍हें अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

वहीं उप मुख्‍यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सिद्धू के संसदीय क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित कर दी है और अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

इस मामले पर प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि अमृतसर के विकास के लिए 2039 करोड़ रूपये मिल चुके हैं, अदालती कारणों और केंद्र की ओर से क्लियरेंस न मिलने के कारण ही कुछ योजनाएं लटकी हुई हैं। इसके पहले सिद्धू ने सरकार पर आरोप लगाये थे कि सरकार अपने मनपसंद कुछ सांसदों के क्षेत्र में ही विकास कार्य करवा रही है। इसलिए वह खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+