सिद्धू नहीं छोड़ेंगे कपिल शर्मा का साथ, बोले- रात में रिकॉर्डिंग करूंगा, सुबह ऑफिस में मिलूंगा

सिद्धू ने कहा है कि जो मिला है उसके लिए रात-दिन एक कर दूंगा और रही बात कॉमेडी शो की तो मै बता दूं कि कि मैं दोनों काम एक साथ करूंगा।

चंडीगढ़। पंजाब में पूरे दस साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है, इस वापसी का काफी हद तक श्रेय बीजेपी छोड़कर आए नवजोत सिंह सिद्धू को जाता है।

नवजोत सिंह सिद्धू नहीं छोड़ेंगे कपिल शर्मा का साथ, बोले- रात में रिकॉर्डिंग करूंगा, सुबह ऑफिस में मि

शपथ ग्रहण समारोह से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व क्रिकेटर को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और सिद्धू को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्थानीय प्रशासन, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, आर्काइव्स एवं म्यूजियम जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंप दी।

रात-दिन एक कर दूंगा

विभाग मिलने के बाद आज सिद्धू मीडिया से मुखातिब हुए और खुलकर बातचीत की। सिद्धू ने कहा है कि जो मिला है उसके लिए रात-दिन एक कर दूंगा और रही बात कॉमेडी शो की तो मै बता दूं कि कि मैं दोनों काम एक साथ करूंगा। थोड़ी मुश्किल होगी। मगर मैं यह काम जरूर करूंगा।रात में रिकॉर्डिंग करूंगा, सुबह ऑफिस में मिलूंगा।

नवजोत सिंह सिद्धू नहीं छोड़ेंगे कपिल शर्मा का साथ, बोले- रात में रिकॉर्डिंग करूंगा, सुबह ऑफिस में मि

देर रात तक शो की शूटिंग करूंगा

सिद्धू ने कहा, 'मैं देर रात तक शो की शूटिंग करूंगा। इसके बाद सुबह की फ्लाइट से सीधे पंजाब लौटूंगा। फिर काम पर लग जाऊंगा। मैंने पहले भी कहा था और अभी फिर कहता हूं कि पंजाब के लिए हर अच्छा काम मैं करूंगा। कैप्टन साहब सहित बाकी साथियों ने मुझपर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।'

द कपिल शर्मा शो

मालूम हो कि कयास लगाए जा रहे थे कि मंत्री बनने के बाद सिद्धू सोनी टीवी के पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो को बॉय-बॉय कह देंगे लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+