आईएसआई का करीबी बताए जाने पर बोले सिद्धू- बादल को मुंह का जुलाब हो गया है
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल के खुद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का करीबी बताए जाने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि उनको मुंह का जुलाब हो गया है। पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, 'सुखबीर बादल को अगर मुंह का जुलाब हो गया है और विचारधारा का कब्ज हो गया है तो इसमें मेरा कोई कसूर नहीं है।'

आमने-सामने बादल और सिद्धू
मंगलवार को सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू पागल हो चुके हैं। मुझे लगता है कि उनके आईएसआई और पाकिस्तान से करीबी रिश्ते हैं। बादल न कांग्रेस नेता की फोन कॉल डिटेल्स की जांच की मांग भी की थी। बादल ने ये सिद्धू के हाल ही में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण में जाने और उसके बाद करतारपुर कॉरिडोर खोलने की बात पर पाक का शुक्रिया अदा करने पर कहा है।

हरसिमरत कौर ने भी सिद्धू पर साधा निशाना
शिरोमणि अकाली दल की नेता और केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर ने भी सिद्धू के पाकिस्तान जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सिद्धू जब पाकिस्तान से लौटे तो उन्होंने कहा कि जब बाजवा ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने की बात कही तो उन्होंने उसे गले लगाया, जबकि पाकिस्तान की सरकार ने अभी तक इसे खोलने के संबंध में कोई बात नहीं कही है। करतारपुर कॉरिडोर को लेकर सिद्धू ने पंजाब की जनता को गुमराह किया है।

क्यों है टकराव
सिद्धू जब बीते माह पाकिस्तान गए थे, तो उन्होंने बताया था कि उनकी करतारपुर कॉरीडोर खोलने को लेकर वहां के सेना प्रमुख से बात हुई है। इसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने गुरुनानक देव जी की 550वीं जन्मतिथि पर करतारपुर कॉरीडोर को खोलने का ऐलान कर दिया। पाक सरकार के फैसले पर पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खुशी का इजहार किया है और इसे पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खुशी बताया है। वहीं भाजपा और अकाली दल सिद्धू पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications