कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- सच्चाई और विश्वसनीयता का नाम खरगे
पटियाला जेल से एक साल की सजा काटने के बाद नवजोत सिद्धू एक बार फिर सियारत में मजबूत पकड़ बनाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

तीन दशक पुराने रोडरेज मामले में एक साल की सजा काटकर जेल से बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। साथ ही नवजोत सिद्धू ने पंजाब सरकार को अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
पटियाला जेल में एक साल की सजा काटने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों मुलाकातों में काफी व्यस्त हैं। वहीं, राजनीतिक सफर में एक बार फिर से एक्टिव हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की, उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। साथ ही ट्वीटर पर अपनी तस्वीरें शेयर की।
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए कि '9 बार विधायक, तीन बार सांसद, वंचितों के लिए चैंपियन, सच्चाई की आवाज... विश्वसनीयता का नाम मल्लिकार्जुन खरगे माननीय कांग्रेस अध्यक्ष से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया, वो पार्टी के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए हैं'। नवजोत सिंह सिद्धू और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी दिखाई दे रहे हैं।
9 Times MLA , Thrice Member Parliament, Champion for the cause of underprivileged, voice of truth ….. “Credibility thy name is Mallikarjun Kharge”
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 7, 2023
Met and took blessings of Hon’ble Congress President, he brings positive vibes and good fortune for the party. pic.twitter.com/SBbW7sF89r
नवजोत सिंह सिद्धू ने जेल से निकलने के बाद पहले सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक मुलाकात की शुरूआत की। इससे पहले नवजोत सिद्धू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात कर अपनी तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ की।
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीटर पर राहुल और प्रियंका गांधी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए, ' आज नई दिल्ली में अपने मेंटर राहुल जी और मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक प्रियंका जी से मुलाकात हुई।'
Met my Mentor Rahul ji and Friend, Philosopher, Guide Priyanka ji in New Delhi Today.
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 6, 2023
You can Jail me , Intimidate me, Block all my financial accounts but My commitment for Punjab and My Leaders will neither flinch nor back an inch !! pic.twitter.com/9EiRwE5AnP
आगे लिखते है वो कि 'आप मुझे जेल में डाल सकते हैं, मुझे धमका सकते हैं,मेरे सभी वित्तीय खातों को ब्लॉक कर सकते हैं, लेकिन पंजाब और मेरे नेताओं के लिए मेरी प्रतिबध्यता न तो झुकेगी और न ही एक इंच पीछे होगी'
नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर जेल से बाहर निकलने के बाद राजनीति में मजबूत पकड़ के साथ वापसी करना शुरु कर दिया है।
ये भी पढ़ें: मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं...कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वॉइन करने के बाद किरण कुमार रेड्डी ने बोली ये बात












Click it and Unblock the Notifications