नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा छोड़ 'AAP' में होंगे शामिल!

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अपनी शानदार हंसी और हर बात पर शेर अर्ज करने के लिए प्रसिद्ध भारतीय जनता पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जी हां सूत्रों ने जानकारी दी है कि सिद्धू भारतीय जनता पार्टी से इस्‍तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार पंजाब के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों से सिद्धू की मुलाकात भी हो चुकी है। Video: राधे मां पर ये क्या कह गए सिद्धू

Navjot Singh Sidhu is likely to join Aam Admi Party soon!
अगर इस खबर में सच्‍चाई है तो राजनीति गलियारे में हड़कंप मचना तय है। पंजाब के एक जाने-माने अखबार के मुताबिक अकाली दल के कई नेता आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के संपर्क में हैं और शायद पार्टी में शामिल भी हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक 'आप' को पंजाब में एक बड़े और बेदाग चेहरे की तलाश थी जो सिद्धू पर जाकर पूरी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक ‘आप' सिद्धू को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। वहीं चर्चा यह भी है कि सिद्धू भाजपा की वर्तमान नीतियों से बेहद खफा हैं। लोकसभा चुनाव में अमृतसर की सीट उनसे लेकर अरुण जेटली को दे दी गयी। हालांकि जेटली चुनाव हार गए और केंद्रीय मंत्री बना दिया गया लेकिन सिद्धू को पार्टी ने कोई बड़ा पद नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+