सिद्धू का केंद्र पर निशाना, आय दोगुनी करने के नाम पर किसानों को पकड़ाया 500 रुपए का लॉलीपॉप
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी है। सरकार और किसानों के बीच अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। सरकार कानून को वापस लेने के मूड में नहीं है तो वहीं किसान भी प्रदर्शन को खत्म करने के मूड में नहीं हैं। इस बीच कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सिद्धू ने कहा है कि ये जो किसानों का प्रदर्शन चल रहा है वो ना तो कर्ज माफी के लिए है और ना ही किसी तरह की सब्सिडी के लिए बल्कि किसान तो अपने उचित मूल्य और अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Recommended Video

किसानों को पकड़ा दिया 500 रुपए महीने का लॉलीपॉप- सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि केंद्र सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन इसके बजाए 6000 रुपए साल का यानि कि 500 रुपए महीने का लॉलीपॉप पकड़ा दिया है। सिद्धू ने आगे कहा है कि केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन आयोग के C2 फॉर्मूले को लागू करने की बजाए किसानों की आय पर कब्जा करना शुरू कर दिया है।
किसानों के साथ मजाक कर रही है ये सरकार- सिद्धू
सिद्धू ने किसानों की आमदनी पर जोर देते हुए कहा है कि किसानों की आय 15 से 18 हजार रुपए प्रतिदिन होनी चाहिए। सिद्धू ने कहा है कि आप किसान को 450 रुपए दिन का देकर उसके साथ मजाक कर रहे हो, किसान को एक दिन का 1000-2000 रुपया मिलना चाहिए। सिद्धू ने कहा कि 1992 के बाद से डीजल की कीमत तो लगातार बढ़ी है, लेकिन किसान की MSP में सिर्फ 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications