नवजोत कौर का बड़ा बयान, कहा-अमरिंदर सिंह के कारण सिद्धू से प्रचार नहीं करवा रही कांग्रेस

चंडीगढ़। चिलचिलाती गर्मी के बीच में पंजाब में सियासी पारा उस वक्त चरम स्तर पर पहुंच गया, जब राज्य सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने सीएम अमरिंदर सिंह और कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला, मंगलवार को मीडिया में नवजोत कौर ने बयान दिया है कि उनके पति सिद्धू से पंजाब में इसलिए प्रचार नहीं कराया जा रहा है कि क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसा नहीं चाहते हैं और उनके कहने पर ही कांग्रेस पार्टी ने सिद्धू को चुनाव प्रचार के लिए रोका है।

'अमरिंदर के कारण सिद्धू से प्रचार नहीं करवा रही कांग्रेस'

'अमरिंदर के कारण सिद्धू से प्रचार नहीं करवा रही कांग्रेस'

हालांकि सोमवार को यह खबर यह आई थी कि सिद्धू के गले में समस्या है और लगातार चुनाव प्रचार करने की वजह से उनके गले की तकलीफ बढ़ गई है और इस वजह से डॉक्टरों ने उन्हें चुनाव प्रचार करने के लिए रोका है लेकिन मंगलवार को तो पूरा मसला ही उलट गया।

पंजाब में 19 मई को मतदान है

अब जब पंजाब में 19 मई को मतदान होने जा रहा है, ऐसे में नवजोत का यूं बयान देना पार्टी के लिए समस्या पैदा कर सकता है। गुस्से में भड़कीं नवजोत ने ये भी कह दिया है कि कांग्रेस पार्टी को सिद्धू की जरूरत नहीं है, इसीलिए उनसे पंजाब में प्रचार नहीं कराया जा रहा है।

अमरिंदर सिंह ने काटा मेरा लोकसभा टिकट: नवजोत कौर

अमरिंदर सिंह ने काटा मेरा लोकसभा टिकट: नवजोत कौर

नवजोत कौर यहीं पर नहीं रूकीं, उन्होंने कहा कि सीएम अमरिंदर सिंह की ही वजह से उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला , कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ ही उन्होंने आशा कुमारी को भी अपना टिकट कटने के लिए जिम्मेदार बताया और कहा कि दशहरा पर जो ट्रेन हादसा हुआ था, उसके लिए मुझे वजह मानकर मेरा टिकट काटा गया और यह सब अमरिंदर सिंह के ही कहने पर हुआ है।

 सिद्धू कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं

सिद्धू कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं

आपको बता दें कि सिद्धू कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं और लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे, उन्हें विवादित बयानों के कारण चुनाव आयोग से नोटिस भी मिले थे लेकिन सोमवार को जो खबर आई थी उसके मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने करीब 80 रैलियों को संबोधित किया है, जिसकी वजह से उनके वोकल कॉर्ड्स डैमेज हो गए हैं। उनके गले की परेशानी पुरानी है, जिसको लेकर डॉक्टरों ने अब उन्हें सावधानी बरतने को कहा है, इस बारे में पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के कार्यालय ने बताया था कि उन्हें स्टेरॉयड और इंजेक्शन दिए गए हैं।

तो क्या बीमार नहीं हैं नवजोत सिंह सिद्धू ?

तो क्या बीमार नहीं हैं नवजोत सिंह सिद्धू ?

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर जारी बयान में बताया गया था कि उन्होंने रविवार की सुबह चंडीगढ़ में डॉक्टरों से कन्सल्ट किया। इस दौरान डॉक्टर्स ने उन्हें चार दिनों तक बिल्कुल नहीं बोलने की सलाह दी है। इसके अलावा उन्हें इंजेक्शन और स्टेरॉयड के साथ-साथ 48 घंटों के लिए पूरा आराम करने के लिए कहा गया है लेकिन आज उनकी पत्नी के बयान ने पार्टी के अंदर चल रहे कलह को सबके सामने ला दिया।

अमरिंदर सिंह से सिद्धू की नहीं बनती!

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, जब अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच चल रहा कोल्ड वॉर सामने आया है, इससे पहले सिद्धू के पाकिस्तान दौरे और पुलवामा अटैक पर भी सीएम ने आपत्ति जताई थी और सिद्धू की ओर से उनकी बातों की अनदेखी की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+