ओडिशा: नवीन पटनायक बोले- BJP सरकार को जवाबदेह ठहराने में कोई कसर न छोड़ें, हम भी मजबूत विपक्ष हैं
Naveen Patnaik News: ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने रविवार (25 अगस्त) को बीजू जनता दल (BJD) के विधायकों से कहा कि वे सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए विधायी उपकरणों का इस्तेमाल करने में कोई कसर न छोड़ें।
नवीन पटनायक ने नवनिर्वाचित बीजद विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही, जिसमें क्षेत्रीय संगठन के वरिष्ठ विधायक भी शामिल हुए थे। ओडिशा विधानसभा ने 17 और 18 जुलाई को विधायकों के लिए दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया था।

ये भी पढ़ें-स Naveen Patnaik: देश में सबसे लंबे वक्त तक सेवा करने वाले दूसरे सीएम बने पटनायक, जानें पहले नंबर पर कौन?
नवीन पटनायक बोले- 51 विधायकों के साथ हम एक मजबूत विपक्ष हैं
नवीन पटनायक ने कहा, ''51 विधायकों के साथ बीजेडी एक मजबूत विपक्ष है। इसलिए, हमें सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए उन (विधायी) साधनों का उपयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।"
उन्होंने पार्टी विधायकों से कहा, "लोकतंत्र में सरकार 'हम लोग' की होती है और विपक्ष को भी 'हम लोग' के कारण ही जनादेश मिला है। इसलिए विपक्ष भी सरकार जितना ही महत्वपूर्ण है। सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए विपक्ष को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हमें हमेशा सतर्क और सक्रिय रहने की जरूरत है। वास्तव में, एक जीवंत विपक्ष लोकतंत्र का सबसे अच्छा रक्षक होता है।"
पटनायक ने नवनिर्वाचित बीजद विधायकों को नियमों, प्रक्रियाओं, संसदीय परंपराओं से अच्छी तरह परिचित होने तथा विधायक के रूप में अपने कर्तव्यों का उचित ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी।
ये भी पढ़ें- ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम को किया सम्मानित, खिलाड़ियों ने कही यह बात
नवीन पटनायक ने बताया क्यों उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया था बहिष्कार?
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जबकि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह समापन सत्र के मुख्य अतिथि थे। विपक्षी दलों बीजद और कांग्रेस ने "प्रोटोकॉल के उल्लंघन" का हवाला देते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार किया। इसलिए, बीजद ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए यहां पार्टी मुख्यालय में एक अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया था।
नवीन पटनायक ने कहा, "विधानसभा द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के राजनीतिक निहितार्थ थे और यह मुख्यमंत्री को उनके अपने राज्य में पर्याप्त सम्मान और गरिमा नहीं देता था। इसलिए, बीजद ने विधानसभा द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से खुद को अलग कर लिया।"












Click it and Unblock the Notifications