Naveen Jindal Net Worth: बेटी की शादी में पानी की तरह बहा रहे पैसा, नवीन जिंदल की दौलत जान चकरा जाएगा माथा

Naveen Jindal Net Worth: भाजपा सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल इस वक्त चर्चा में हैं। अपनी बेटी यशस्विनी की शाही शादी की वजह से जिंदल परिवार सुर्खियों में है। कुरुक्षेत्र सांसद की लाडली बेटी की शादी में राजनीति और कारोबार जगत के दिग्गजों का जुटान देखने को मिला। महुआ मोइत्रा, सुप्रिया सुले और कंगना रनौत ने एक साथ डांस परफॉर्म किया है। जिंदल परिवार हरियाणा ही नहीं देश के सबसे बड़े कारोबारियों में शुमार है। इस परिवार की नेटवर्थ भी हजारों करोड़ में है।

नवीन जिंदल 2004 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने थे, लेकिन 2014 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदलकर वह बीजेपी में शामिल हो गए और जीतने में कामयाब रहे। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, वह हरियाणा के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

Naveen Jindal Net Worth

Naveen Jindal Net Worth: 1,200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक

- चुनावी हलफनामे के अनुसार, नवीन जिंदल हरियाणा से बीजेपी के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। नवीन जिंदल और उनके परिवार की चल संपत्ति लगभग 1,230 करोड़ रुपये है।

- इसमें से नवीन जिंदल के नाम 886.73 करोड़ रुपये, जबकि उनकी पत्नी शालू जिंदल के पास 114.61 करोड़ रुपये की संपत्ति है। परिवार के बाकी सदस्यों की संपत्ति 229.06 करोड़ रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें: Shashvat Somany कौन हैं, जिन्होंने अरबपति Naveen Jindal की बेटी Yashaswini से रचाई शादी? जानें कितने अमीर?

- नवीन जिंदल और उनकी पत्नी के पास 19.8 किलो सोने के गहने हैं, जिनकी कीमत साल 2024 के बाजार मूल्य के मुताबिक करीब 41.11 करोड़ रुपये थी। वहीं उनकी अचल संपत्ति की वैल्यू 11.05 करोड़ रुपये दर्ज है।

- ITR विवरण बताता है कि जिंदल की कुल आय 2018-19 में 11.23 करोड़ रुपये थी, जो 2022-23 में बढ़कर 74.83 करोड़ रुपये हो गई।

- दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी संपत्ति होने के बावजूद नवीन जिंदल और उनकी पत्नी के पास एक भी कार नहीं है।

Naveen Jindal के परिवार के हैं कई बिजनेस

जिंदल परिवार की बात करें तो उनके पिता ओ.पी. जिंदल देश के नामी उद्योगपति थे। उनके नाम पर स्थापित ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी का संचालन भी नवीन जिंदल ही संभालते हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, उनकी मां सावित्री जिंदल की नेटवर्थ 31.2 अरब डॉलर है। वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 53वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 6.47 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

नवीन जिंदल के भाई सज्जन जिंदल के नेतृत्व में जिंदल ग्रुप आज स्टील, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट, निवेश और पेंट जैसे कई क्षेत्रों में काम करता है। कंपनी का कारोबार भारत के अलावा अमेरिका, यूरोप, यूएई और चिली तक फैला हुआ है।

यह भी पढ़ें: Naveen Jindal Daughter Wedding: जानी दुश्मन कंगना और महुआ ने लगाए साथ में ठुमके, देखें वायरल वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+