Naveen Jindal Daughter Wedding: जानी दुश्मन कंगना और महुआ ने लगाए साथ में ठुमके, देखें वायरल वीडियो
Naveen Jindal Daughter Wedding: बीजेपी सांसद कंगना रनौत, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले आम तौर पर संसद में अलग-अलग पाले में रहती हैं। कंगना जहां विपक्ष पर तीखा हमला बोलती हैं, तो सुले और महुआ मोदी सरकार पर हमलावर रहती हैं। इससे अलग सांसद और कारोबारी नवीन जिंदल की बेटी की शादी में तीनों सांसद एक साथ डांस करती नजर आईं। तीनों ने परफॉर्मेंस से पहले साथ में प्रैक्टिस भी की थी। सोशल मीडिया पर यह डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर तीन अलग-अलग दलों की सांसद के एक साथ डांस करने के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। बीजेपी सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल की बेटी की शादी में तीनों महिला नेता ने फिल्म 'ओम शांति ओम' के लोकप्रिय गाने 'दीवानगी दीवानगी' पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।

Naveen Jindal Daughter Wedding: हाई प्रोफाइल शादी चर्चा में
नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी की शादी में देश-दुनिया के दिग्गज जुटे। राजनीतिक मतभेद भुलाकर कई दलों के सांसद इस शादी में आए। कुछ दिन पहले ही कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में इस परफॉर्मेंस की रिहर्सल की झलक दिखाई थी। फोटो में वह महुआ मोइत्रा, सुप्रिया सुले और नवीन जिंदल के साथ स्टेप्स प्रैक्टिस करती नजर आ रही थीं। सांसदों को आपसी मतभेद भुलाकर साथ मस्ती करते देख यूजर्स भी हैरान हैं।
यह भी पढ़ें: '15 लाख सैलरी देती हूं पर कैफे से कमाई हुई ठप', कंगना रनौत का छलका दर्द, सुनाया अपना दुखड़ा, देखें Video
कौन हैं Naveen Jindal?
नवीन जिंदल ओपी जिंदल समूह और जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष हैं। इस्पात उद्योग में जिंदल ग्रुप एक बड़ा नाम है। वह भारतीय इस्पात संघ (Indian Steel Association) का अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी से वह कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से दो बार सांसद रहे। मार्च 2024 में, उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वह ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संस्थापक वीसी भी हैं। वह नवीन जिंदल फाउंडेशन के जरिए कई तरह के समाज कल्याण कामों से भी जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत से जुड़ा क्या है ये मामला? जिसमें सांसद ने कोर्ट में मांगी माफी, मिली जमानत












Click it and Unblock the Notifications