चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, चांद पर फहरा तिरंगा, पूरे देश में जश्न का माहौल, मिठाइयां बांटी

Chandrayaan-3 Celebration: चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करके भारत ने इतिहास रचते हुए नया कीर्तिमान गढ़ा है। इसरो के वैज्ञानिकों ने चांद पर भारतीय तिरंगा फहरा दिया है। निर्धारित वक्त पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैडिंग सफल रही, जिसके बाद पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल है।

जैसे ही चंद्रमा पर चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, इसरो ऑफिस में तालियां बजना शुरू हो गई। इसी के साथ लाइव लैंडिंग कार्यक्रम में वर्चुअली तरीके से जुड़े पीएम मोदी ने भी तिरंगा लहराकर खुशी जाहिर की।

Chandrayaan-3 Celebration

देशभर में जश्न का माहौल

दिल्ली सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है। दिल्ली में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया। इसके अलावा गुजरात के सूरत में स्कूली बच्चे चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरते देख खुशी से नाचने लगे।

वहीं वाशिंगटन डीसी (US) में भी चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर भारतीय दूतावास में मिठाइयां बांटी गई।

बेंगलुरु ऑफिस में जश्न

इसी के साथ इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी। बेंगलुरु में इसरो मिशन नियंत्रण केंद्र 'वंदे मातरम' के नारों और जश्न से भर गया।

भारत का दुनिया में बजा डंका

चंद्रयान-3 मिशन के परियोजना निदेशक पी. वीरमुथुवेल ने भारत की सफलता पर कहा कि हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास जाने वाले पहले देश बन गए हैं। इसके अलावा पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "हम वास्तव में उत्साहित हैं...हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं।"

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जहां दुनिया चांद के बारे में कल्पना करती है, हमने वास्तव में चांद को महसूस किया है। दुनिया चांद के सपने देखती है, और हमने सपने को हकीकत में बदलते देखा है। आसमान कोई सीमा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+