Son Day: 'बेटे के आने से जिंदगी आबाद हो गई', नेशनल सन्स डे पर बच्चे को SMS करके ऐसे करें खुश
National Son Day 2023: राष्ट्रीय बेटा दिवस हर साल 04 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन को 28 सितंबर को भी मनाया जाता है लेकिन साल 2018 में जिल निको ने 04 मार्च को हर साल नेशनल सन्स डे मनाने का फैसला किया।

Happy National Son's Day 2023: आज नेशनल सन्स डे यानी राष्ट्रीय पुत्र दिवस है। नेशनल सन्स डे 04 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन माता-पिता आप अपने जीवन बेटा होने की खुशी को सेलिब्रेट करते हैं। यह दिन हमें अपने बेटों को यह बताने का शानदार मौका है कि हम उनसे कितना प्यार करते हैं और उनकी कितनी देखभाल करते हैं। ये दिन आपके बेटे द्वारा आपके जीवन में लाए जाने वाले सभी खुशियां, हंसी और प्यार के लिए सराहने का दिन है। इस खास दिन को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है।
नेशनल सन्स डे को सेलिब्रेट करने के लिए माता-पिता अपने बेटों को गिफ्टस और सरप्राइज देते हैं। अपने लड़कों और बेटों के लिए इस दिन को खास बनाने के लिए आप उन्हें शुभकामनाएं और हार्दिक संदेश भी दे सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही बधाई संदेश बता दें रहें, जो आप सोशल मीडिया, फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी शेयर कर सकते हैं।
1. दिल में बेटे का प्यार है और जीवन में उसका साथ, दुनिया में और क्या चाहिए, जब है अपने बच्चों का साथ। हैप्पी सन्स डे
2. खुशियों की बरसात हो गई, मांगी थी जो दुआ वो कबूल हो गई, बेटे के आने से जिंदगी आबाद हो गई। हैप्पी सन्स डे
3. बेटे के लिए जान वार दूं, वो कहे तो जीवन हार दूं, उसमें बसी है जान मेरी, बेटे के लिए दुश्मनों को भी मान दूं। हैप्पी सन्स डे
4. बेटा तुम बच्चे ही रहोगे, अक्ल के थोड़े कच्चे ही रहोगे, हर शैतानी में भले ही तुम्हारे साथ हूं, लेकिन मत भूलो मैं तुम्हारा बाप हूं। हैप्पी सन्स डे।
5. बेटा तुम एक काम करो, खाओ पियो और आराम करो, तुम्हें बिगाड़ने की तोहमद मुझपर ही लगनी है। हैप्पी सन्स डे।
6. दिल का टुकड़ा है तू, लेकिन बड़ा शैतान है, बेटा तू है मेरी जिंदगी, लेकिन करता मुझे परेशान है। हैप्पी सन्स डे।
7. इस दुनिया का हर रिश्ता, स्वार्थ पर टिका है, मात्र पिता-पुत्र का रिश्ता ही, प्यार पर टिका है। हैप्पी सन्स डे।
8. बच्चे अपनी मां-बाप के जान बन जाते हैं, मां-बाप बच्चे की गम में उसकी मुस्कान बन जाते हैं। हैप्पी सन्स डे।
9. तुझे सूरज कहूं या चंदा, तुझे दीप कहूं या तारा, मेरा नाम करेगा रौशन, जग में मेरा राज दुलारा। हैप्पी सन्स डे।
10. क्या तुम्हे पता है, कैसे तुम्हारे अरमानों को है पाला, क्या सच में तुम्हें कभी नजर नहीं आया पिता के पैरों का छाला। हैप्पी सन्स डे।












Click it and Unblock the Notifications