'लव जेहाद' की शिकार हुईं नेशनल शूटर तारा सहदेव, पति ने इस्लाम कबूलवाने के लिए कुत्ते से कटवाया

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। 'लव जेहाद' जी हां हिन्दू लड़की मुस्लिम लड़का और एक साजिश के तहत मोहब्‍बत... इस गंभीर मुद्दे पर उत्‍तर प्रदेश में सियासी बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच झारखंड में सामने आए लव जेहाद के एक हाईप्रोफाइल मामले ने राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। मामला राष्‍ट्रीय रायफल शूटिंग में स्‍वर्ण पदक विजेता रही तारा सहदेव से जुड़ा है। तारा सहदेव ने आरोप लगाया है कि उसके साथ धोखाधड़ी कर शादी की गई और शादी के बाद उसके पति ने उसने जबरन इस्‍लाम कबूल कराने की कोशिश भी की। विरोध करने पर उसके पति ने उसे मारा-पीटा और कुत्‍ते से भी कटवाया।

National shooter tortured, kept in captivity by husband for not converting
मामले का खुलासा होने के बाद तारा के परिवार ने इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद से ही उसका पति रंजीत कोहली उर्फ रकीब उल हसन परिवार समेत फरार है। सहदेव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति ने शादी से पहले खुद को हिंदू बताया था। 7 जुलाई 2014 में तारा की शादी रांची के एक फाइव स्टार होटल में बड़े धूमधाम से हुई। जिस शख्स से तारा ने शादी की उसका नाम था रंजीत कुमार कोहली। रंजीत कोहली ने खुद को एक बड़ी कंपनी का सीएमडी बताया।

लेकिन जब तारा ब्याह कर अपनी ससुराल पहुंची तो जो राज खुला वो सन्न कर देने वाला था। जिस पति को वो हिंदू मान रही थी वो मुसलमान निकला। जिसे वो प्रेमी मान रही थी दरअसल उसने जाल बिछा कर उससे शादी की थी। तारा को पति का असली नाम तब पता चला जब झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की तरफ से इफ्तार का दावतनामा आया। इस दावतनामें में रंजीत को जनाब रकीब-उल-हसन खान कह कर संबोधित किया गया था। लेकिन शादी के बाद से ही रकीबुल उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। जब तारा ने इनकार किया तो फिर रकीबुल ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। तारा का आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही उसके पति ने 20-25 मौलवियों को घर बुलाया और जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।

क्‍या है 'लव जेहाद'
गलत नियत से अगर मुस्लिम लड़के गैर मुस्लिम लड़कियों से निकाह करते हैं या इश्क़ करते है। उसका धर्म बदलवाते हैं। तो इसे लव जिहाद समझा जाता है। इंग्लैंड समेत कुछ यूरोपीय देशों में कई सालों से इस पर विवाद जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+