16 साल में नेशनल पार्टियों को अज्ञात स्रोत से मिले 15 हजार करोड़, इस दल को मिला सबसे अधिक चंदा

नई दिल्ली, 26 अगस्त: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स(एडीआर) ने राजनीतिक दलों को अज्ञात स्रोतों से मिले चंदे का ब्यौरा दिया है। एडीआर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल पार्टियों ने ने वित्त वर्ष 2004-05 से 2020-21 के बीच अज्ञात स्रोतों से 15,077 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि जुटाई। एडीआर के मुताबिक, 2020-21 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने अज्ञात स्रोतों से कुल 690.67 करोड़ रुपये एकत्रित किए।

 National parties collected 15,077 crore rs from unknown sources ADR report congress bjp tmc

2020-21 के लिए अज्ञात स्रोतों से राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की कुल आय 690.67 करोड़ रुपये रही। एडीआर ने 8 राष्ट्रीय और 27 क्षेत्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से मिली धनराशि का ब्योरा जारी किया। राष्ट्रीय दलों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (एमसीपी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) शामिल थीं।

वहीं, रीजनल पार्टी आम आदमी पार्टी (आप), बीजू जनता दल (बीजद), द्रमुक मुनेत्र कषगम (द्रमुक), ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक), शिवसेना, तेलुगु देसम पार्टी (तेदपा), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), जनता दल (यूनाइटेड), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख हैं।

यह ब्यौरा पार्टियों द्वारा दाखिल आयकर रिटर्न (आईटीआर) और भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के समक्ष चंदे के संबंध में दायर हलफनामे पर आधारित है। इससे पता चला है कि वित्त वर्ष 2004-05 से 2020-21 के बीच राष्ट्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से 15,077.97 करोड़ रुपये हासिल हुए। वित्त वर्ष 2020-21 में 8 राष्ट्रीय दलों ने अज्ञात स्रोतों से 426.74 करोड़ रुपये प्राप्त होने की जानकारी दी है, जबकि 27 रीजनल पार्टियों के मामले में यह धनराशि 263.928 करोड़ रुपये है।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में कांग्रेस ने अज्ञात स्रोतों से 178.782 करोड़ रुपये हासिलहुए। जो राष्ट्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से प्राप्त कुल धनराशि का 41.89 फीसदी है। वहीं भाजपा ने अज्ञात स्रोतों से आय के रूप में 100.502 करोड़ रुपये घोषित की। जो राष्ट्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से प्राप्त कुल धनराशि का 23.55 फीसदी है।

अज्ञात स्रोतों से सबसे ज्यादा धनराशि हासिल करने वाले 5 शीर्ष रीजनल पार्टियों में वाईएसआर-कांग्रेस (96.2507 करोड़), द्रमुक (80.02 करोड़), बीजद (67 करोड़), मनसे 5.773 करोड़ रुपये और 'आप' (5.4 करोड़) शामिल हैं। 2020-21 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से हासिल कुल 690.67 करोड़ रुपये में से 47.06 प्रतिशत राशि चुनावी बांड से मिली थी।

वित्त वर्ष 2004-05 से 2020-21 के बीच कांग्रेस और राकांपा ने कूपन की बिक्री से कुल 4,261.83 करोड़ रुपये का चंदा जुटाया। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सात राजनीतिक दलों की ऑडिट और योगदान रिपोर्ट में विसंगतियां हैं। इन सात पार्टियों में एआईटीसी, भाकपा, आप, शिअद, केसी-एम, एआईएफबी और एआईयूडीएफ शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+