एनआईए ने बड़ी साजिश का किया पर्दाफाश, देश में आतंकी हमले की कर रहे थे तैयारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को तमिलनाडु के चेन्नई में एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। एनआईए ने चेन्नई और नागपट्टिनम जिले में तीन संदिग्ध जगहों पर शनिवार को छापेमारी की है। एनआईए ने एक ऐसे संगठन का खुलासा किया है जो देश में बड़ी आतंकी साजिश की तैयारी कर रहा है। इन दहशतगर्दों ने अंसारुल्ला नाम का आतंकी संगठन बना रखा है। जो आईएसआईएस के इस्लामिक राज्य की स्थापना के मंसूबे रखता है।

National Investigation Agency today carried out raids at multiple places in Chennai and Nagapattinam

एनआईए ने चेन्नई स्थित सैयद बुखारी के घर और ऑफिस में छापेमारी की। इसके अलावा नागपट्टिनम जिले में हसन अली और मोहम्मद युसुफुद्दीन के घर पर छापेमारी की गई। एनआईए ने उनके खिलाफ भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। एनआईए का कहना है कि आरोपी सैयद मोहम्मद बुखारी, हसन अली और मोहम्मद युसुफुद्दीन और उसके सहयोगियों ने बड़े पैमाने पर फंड जुटाया है।

शनिवार को एनआईए की ओर की गई तलाशी के दौरान, 9 मोबाइल, 15 सिम कार्ड, 7 मेमोरी कार्ड, 3 लैपटॉप, 5 हार्ड डिस्क, 6 पेन ड्राइव, 2 टैबलेट और 3 सीडी / डीवीडी के अलावा मैगजीन, बैनर, नोटिस, पोस्टर और किताबें सहित दस्तावेज जब्त किए गए हैं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है एनआईए द्वारा पूछताछ की जा रही है। इन तीनों संदिग्धों से फिलहाल एनआईए पूछताछ करने में जुटी है और इन्हें जल्दी ही गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+