नेशनल हेरल्ड: सोनिया गांधी व राहुल को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत

शहर न्यायालय के समन को ऊपरी अदालत ने फिलहाल रोक दिया है। अब दिल्ली हाई कोर्ट मामले की सुनवाई अगले बुधवार को होगी। बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे पर दोनों कांग्रेस नेताओं को समन जारी किया था।
पढ़ें- नए पर्यावरण मित्र
कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था कि नैशनल हेरल्ड में दोनों नेताओं ने पावर का दुरुपयोग करते हुए ट्रस्ट में सेंध लगाई और अवैध तरीके से रुपयों की हेराफेरी की। चुनाव में कारारी हार के बाद पार्टी के दोनों टॉप नेता इस मामले में मुश्किल में हैं।
आरोप लगाया गया है कि सोनिया और राहुल ने कानून को तोड़ते हुए दिल्ली में कीमती प्रॉपर्टी पर दखलअंदाजी की है। इसमें 1938 में जवाहरलाल नेहरू द्वारा शुरू किया गया न्यूजपेपर नैशनल हेरल्ड का ऑफिस भी है जहां अब पासपोर्ट सेवा केंद्र बना दिया गया है।
इस महीने के जून में मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट गोमती मनोचा ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि पहली नजर में आरोपियों के खिलाफ सबूत जायज़ दिखते हैं। कोर्ट ने दोनों नेताओं के खिलाफ समन जारी करते हुए 7 अगस्त तक पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि अब सोनिया-राहुल को फौरी राहत मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications