कोरोना वायरस के इलाज के दौरान निकलने वाले जैविक कचरे के निपटान पर NGT ने जताई चिंता

नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रदूषण नियंत्रण समिति से कोरोना वायरस के इलाज के दौरान निकलने वाले जैव-चिकित्सा कचरे के अवैज्ञानिक निपटान को लेकर निर्देश जारी किए हैं। एनजीटी ने इन संस्थाओं को जैव-चिकित्सा कचरे से उत्पन्न होने वाले जोखिम को कम करने के लिए कहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के चेयरपर्सन जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के तहत इस मुद्दे को उठाया। जो एक वायरल बीमारी से निपटने के लिए उत्पन्न बायो-मेडिकल कचरे के निपटान के लिए लागू होता है।

Recommended Video

    Coronavirus: NGT ने Bio-medical waste के Disposal पर जताई चिंता | वनइंडिया हिंदी
    National Green Tribunal raises concern over coronavirus bio medical waste disposal

    न्यायमूर्ति एसपी वांगड़ी और नागिन नंदा की पीठ ने भी कहा कि, राज्य पीसीबीएस / पीसीसीएस को जैव-चिकित्सा अपशिष्टों के अवैज्ञानिक निपटान के मामले में संभावित जोखिम को कम करने के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे और नियम लागू करने होंगे। ट्रिब्यूनल ने हाल ही में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा कोविड -19 मरीजों की क्वारंटाइन के दौरान उत्पन्न अपशिष्ट के हैंडलिंग, उपचार और निपटान के लिए जारी किए गए उपायों का भी अवलोकन किया है।

    राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से निपटने के दौरान उत्पन्न होने वाले पर्यावरणीय खतरों से बचने के लिए इस अंतर को पाटने के गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए। फरवरी 2019 में संसद में पेश एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में, भारत में, लगभग 200 'कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटीज़' का संचालन हो रहा है जो देश के 750 जिलों में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अपर्याप्त हैं।

    एनजीटी ने दिशानिर्देशों के संशोधन की आवश्यकता व्यक्त की ताकि तरल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के वैज्ञानिक निपटान के सभी पहलुओं पर न केवल संस्थान स्तर पर बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी ध्यान रखा जाए, जैसे कि व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के निपटान के तरीके , इस्तेमाल किया बैग, दस्ताने, काले चश्मे आदि। बेंच ने बिश्लेषण किया कि 27 लाख हेल्थ केयर फैसिलिटीज (एचसीएफएस) में से केवल 1.1 लाख को बीएमडब्ल्यू मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के तहत अधिकृत किया गया है। हम देख रहे हैं कि उपरोक्त सीमा तक, PCBs और CPCB का कार्य COVID-19 के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का हिस्सा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+