National Award: बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजी गई 74 साल की ये अभिनेत्री, व्हीलचेयर पर पहुंचीं

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने सोमवार को कई बॉलीवुड सेलेब्स को 66वें नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया। एक्टर आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल उनकी फिल्मों में उम्दा अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजा गया वहीं, अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुना गया। इस दौरान 'बधाई हो' फिल्म में आयुष्मान खुराना की दादी का रोल करने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने पहुंचीं सुरेखा

व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने पहुंचीं सुरेखा

बता दें कि अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को 'बधाई हो' फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। 74 साल की सुरेखा को चलने में परेशानी थी तो वह व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने पहुंचीं। सुरेखा सीकरी से बेहद शानदार एक्टिंग और उनके जज्बे को देखकर हर कोई उनके लिए खड़े होकर ताली बजा रहा था। मालूम हो की सुरेखा को बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए पहले भी 3 बार सम्मानित किया जा चुका है।

बेस्ट एक्टर कैटिगरी में आयुष्मान-विक्की को सम्मान

बेस्ट एक्टर कैटिगरी में आयुष्मान खुराना को अंधाधुन और विक्की कौशल को उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'अंधाधुन' को बेस्ट हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है, इस मूवी का निर्देशन एस राघवन ने किया है। वहीं कन्नड़ फिल्म KGF को स्टंट कोरियोग्राफी में बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड मिला, स्टंट कोरियोग्राफर विक्रम मोरे को KGF के लिए अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कीर्ति सुरेश के नाम

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को 'महानती' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को बेस्ट सोशल फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मूवी का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। फिल्म को अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे फिल्म में लीड रोल में थे। वहीं, संजय लीला भंसाली को फिल्म 'पद्मावत' के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप का Tweet फिर सुर्खियों में, लिखा- 'भाई राहुल गांधी से ना हो पाएगा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+