जल्द लांच होगी राष्ट्रीय ई-लाइब्रेरी, सच होगा 'डिजिटल इंडिया' का सपना
नई दिल्ली। एक ओर जहां पीएम मोदी ने गुरुत्सव पर डिजिटल इंडिया की झलकियां दिखाईं वहीं ई-लाइब्रेरी का का सपना भी जल्द सच हो जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि सभी को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही एक ऑनलाइन लाइब्रेरी लांच करेगी।

इस राष्ट्रीय इलेक्ट्रिॉनिक लाइब्रेरी एक प्रकार का डिजीटल पुस्तकालय है, जो स्वतंत्र साधन होगी जो देश के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी। शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में स्मृति ने कहा, शिक्षा के क्षेत्र में आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) के उपयोग की काफी संभावना है।
पढ़ें- पीएम मोदी से देश के सवाल
स्मृति ने कहा,हम जल्द ही एक राष्ट्रीय ई-लाइब्रेरी लांच करेंगे, जहां सभी के लिए अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। इस योजना को भी बीजेपी सरकार की महत्वाकांक्षी डिजिटल एजूकेसन से जोड़कर देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications