Doctors Day: पीएम मोदी और राहुल गांधी ने डॉक्टर्स को किया सलाम, कहा- हर पल आपने बचाईं जिंदगियां
नई दिल्ली, 1 जुलाई: कोरोना महामारी जब देश में फैली, तो लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में कैद हो गए, लेकिन डॉक्टर लगातार लोगों की सेवा करते रहे। जिनकी मेहनत रंग भी लाई, जिस वजह से मरीजों की संख्या और जनसंख्या के हिसाब से मृत्युदर भारत में काफी कम है। डॉक्टरों के इसी जज्बे को सलाम करने के लिए 1 जुलाई को हर साल नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस बार कोरोना के चलते ये दिन और भी खास है, जहां प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति और राहुल गांधी समेत कई हस्तियों ने ट्वीट कर डॉक्टर्स के योगदान के लिए उन्हें शुक्रिया कहा है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने डॉक्टर्स डे के मौके पर मन की बात का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टर्स को मेरी शुभकामनाएं। चिकित्सा की दुनिया में भारत की प्रगति सराहनीय है और इसने हमारे ग्रह को स्वस्थ बनाने में योगदान दिया है। वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लिखा कि इस डॉक्टर दिवस पर मैं चिकित्सा बिरादरी के सभी सदस्यों को निस्वार्थ सेवा करने और अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने के लिए सलाम करता हूं।
राहुल ने कही ये बात
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी कोरोना काल में डॉक्टरों के योगदान की सराहना की। उन्होंने लिखा कि हर उस पल के लिए जो आप किसी का जीवन बचाने में लगाते हैं। थैंक्यू डॉक्टर हम आपके आभारी हैं।
ये है डॉक्टर्स डे का इतिहास
डॉक्टर्स डे पहली बार 1991 में बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बीसी रॉय के सम्मान और मानवता की सेवा में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया गया था। डॉ. रॉय एक महान चिकित्सक थे, जिन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया। उनका जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था और इसी तारीख को 1962 में उनकी मृत्यु हो गई।












Click it and Unblock the Notifications