फारुख अब्दुल्ला के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला को हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारंटाइन
जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उमर अब्दुल्ला ने ये जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल पर दी है। उमर ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें बाद उन्होंने होम आइसोलेशन में जाकर खुद को सबसे अलग कर लिया है।
Recommended Video

बता दें इससे पहले उमर अब्दुल्ला के पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला कोरोना की चपेट में आए थे। 3 अप्रैल को उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर उमर अब्दुल्ला ने खुद दी थी और बताया था कि पूरा परिवार होम क्वारंटाइन में हैं। वहीं पिता फारुख के बाद उमर को भी कोरोना हो गया है। बता दें फारूख अब्दुल्ला ने कुछ ही दिन पहले कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज ली थी। उनके अस्पताल में भर्ती होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर फारूख अब्दुल्ला के जल्दी ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की थी । पीएम मोदी ने फारूख अब्दुल्ला के साथ-साथ उनके पूरे परिवार के भी स्वस्थ रहने की कामना की थी।
पिता के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट पर लिखा था मेरे पिता (फारूख अब्दुल्ला) कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और उनमें कोरोना के कुछ लक्षण भी दिख रहे हैं। जब तक हम खुद कोरोना जांच नहीं करा लेते हैं, मैं परिवार के अन्य सदस्यों के सेल्फ क्वारंटाइन में रहेंगे। मैं उन सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का अनुरोध करता हूं, जो हाल के दिनों में मेरे पिता और हमारे परिवार के संपर्क में आए हैं। आप सभी लोग अनिवार्य सावधानी बरतें।'
मुंबई में नहीं पहुंची कोरोना वैक्सीन, लौटे आधे लोग, मेयर ने पीएम मोदी के लिए दिया ये बयान
'












Click it and Unblock the Notifications