'बॉम्‍बे बेगम' व‍िवाद: NCPCR ने Netflix को भेजा नोटिस, 24 घंटे में स्ट्रीमिंग रोकने का आदेश

नई दिल्ली। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नेटफ्लिक्स को उसकी वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम' को उसके कॉन्टेंट को लेकर नोटिस दिया है। इसके साथ ही आयोग ने नेटफ्लिक्स को 24 घंटे में वेबसीरीज को बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स को अपना जवाब देने के ल‍िए 24 घंटे का समय द‍िया गया था। हालांकि नेटफ्लिक्स इस विवाद पर अपना जवाब देने के लिए समय मांगा है।

National Commission for Protection of Child Rights Bombay Begums streaming on Netflix

वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम' में पांच अलग महिलाओं की कहानी दिखाई गई है। 'बॉम्‍बे बेगम्‍स' 8 मार्च को नेटफ्लिक्स पर र‍िलीज हुई थी। रिलीज के बाद ही वो विवादों में घिर गई। इस सीरीज को लेकर शिकायत में कहा गया है कि, सीरीज में 13 साल की बच्ची को ड्रग्स लेते दिखाया गया है। सीरीज में नाबालिगों को कैजुअल सेक्स करते दिखाया गया है। इसके साथ ही स्कूली बच्चों का जिस तरह चित्रण किया गया है उस पर भी आपत्ति जताई है।

इस शिकायत पर बाल आयोग ने नोटिस जारी कर कहा है कि नेटफ्लिक्स को बच्चों के संबंध में या बच्चों के लिए किसी भी सामग्री को स्ट्रीम करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। आयोग ने आदेश दिया है तुरंत इस सीरीज की स्ट्रीमिंग रोक दी जाए और 24 घंटों के भीतर एक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आयोग को सीपीसीआर अधिनियम, 2005 की धारा 14 के प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई करेगा।

इससे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन पर उनकी बेब सीरीज 'तांडव' के कॉन्टेंट लेकर ऐक्शन लिया गया था। 'तांडव' को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद ऐमजॉन की तरफ से और वेब सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने माफी मांगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+