दिल्ली में शनिवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, कल भी पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

नई दिल्ली, 18 दिसंबर: तेज हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में शनिवार को 291 के एक्यूआई के साथ मामूली सुधार देखने को मिला। लेकिन इस हवाओं ने दिल्ली में सर्दी को बढ़ा दिया है राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम का पहला 'ठंडा दिन' आज दर्ज किया गया। दिनभर में औसतन अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कुछ दिन दिल्ली में सर्द हवाएं चलने का अनुमान है।

national capital delhi recorded the first ‘cold day’ of this season

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार और रविवार को 'कोल्ड डे' होने की संभावना बताई है। 'कोल्ड डे' तब दर्ज किया जाता है जब मैदानी इलाकों में किसी स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर होता है। शनिवार को सफदरजंग मौसम वेधशाला का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सफदरजंग में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 व 20 दिसंबर को ठंडी हवा चलेंगी। जिससे सुबह-शाम ठंड ओर बढ़ेगी। सुबह कोहरे के साथ तापमान कम रहेगा। दिन में धूप निकलने के बाद मौसम साफ रहेगा। शनिवार को सबसे कम अधिकतम तापमान पालम व जाफरपुर इलाके में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड, रिज एरिया और आयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। इस बीच पीएम 10 और पीएम 2.5 भी कम होकर क्रमश: 193 और 117 पर आ गए।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में शनिवार को दिन के पहले पहर के दौरान लगभग 10-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलीं। हवा की गति बढ़कर लगभग 25 किमी प्रति घंटे और बाद में दोपहर में 40 किमी प्रति घंटे हो गई। आईएमडी के वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली हवाईअड्डे पर शुक्रवार की सुबह हल्का कोहरा देखा गया, हालांकि तेज हवाएं और कम नमी घने कोहरे के अनुकूल नहीं रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+