जानिए, क्यों मनाया जाता है National CA Day, पीएम मोदी-अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, जुलाई 01; प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी एक जुलाई को नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस मनाया जा रहा है। 1 जुलाई 1949 को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े लेखा निकाय इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की स्थापना हुई थी। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इसके लगभग 2.5 लाख सदस्य इस दिन को मनाते हैं। आईसीएआई ही वह संगठन है जो सीए का कोर्स कराते हैं।

आईसीएआई को भारत के सबसे पुराने पेशेवर संस्थानों में से एक होने का गौरव प्राप्त है क्योंकि यह भारत के संविधान को आधिकारिक रूप से अपनाने से पहले ही अस्तित्व में आया था। सीए कोर्स का आयोजन आईसीएआई द्वारा किया जाता है। वहीं सीए को लाइसेंस भी आईसीएआई संस्थान देता है। आईसीएआई सर्वोच्च निकाय है जिसकी सिफारिशों को राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) के साथ-साथ कंपनियां और लेखा संगठन मानते हैं।
अमेरिका के अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट्स के बाद आईसीएआई दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अकाउंटिंग संस्थान है। गोपालदास पद्मसे कपाड़िया, जिन्हें आईसीएआई ने पहला सीए सर्टिफिकेट दिया गया था। कपाड़िया आईसीएआई संस्थान के पहले अध्यक्ष भी थे। उन्हें साल 1950 में सदस्य प्रमाणपत्र जारी किया गया था। इसी के साथ वो हमारे देश के पहले सीए भी बन गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर इस पेशे से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि देश की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को बधाइयां। भारत की प्रगति में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की अहम भूमिका है। मैं सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से आह्वान करता हूं कि वे उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करें ताकि भारतीय कंपनियां दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में एक बन सकें।
वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी चार्टर्ड अकाउंटेंट के मौके पर सीए के प्रयासों की सराहना की। 'सीए दिवस' के मौके पर 'चार्टर्ड अकाउंटेंट' (सीए) को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, 'सीए दिवस' पर, मैं पूरी सीए बिरादरी को बधाई देता हूं। 'चार्टर्ड अकाउंटेंट' हमारे देश के आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, उनकी विशेषज्ञता तथा वृहद ज्ञान राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके इसी उत्साह एवं जोश के साथ अपना योगदान देते रहने की कामना करता हूं।
राष्ट्रीय सीए दिवस 2021: शुभकामनाएं
- सीए दिवस पर, हम उन सभी को हार्दिक बधाई देते हैं जिन्होंने इस वर्ष सीए के रूप में अर्हता प्राप्त की है।
- चार्टर्ड अकाउंटेंसी में जाना एक योग्य कॉलिंग है। कड़ी मेहनत और समर्पण धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से खरे उतरते हैं। हैप्पी नेशनल सीए डे 2021!
- एक योग्य सीए बनना कोई आसान काम नहीं है। सीए बनने में बहुत कुछ लगता है। सीए बिरादरी और उम्मीदवारों को भी सीए दिवस 2021 की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
- सीए में प्रवेश करना आसान है लेकिन इसे हासिल करना एक कठिन काम है। केवल काबिल व्यक्ति ही सीए की परीक्षा पास कर सकते हैं। सीए दिवस 2021 पर सभी भावी सीए को हार्दिक शुभकामनाएं!










Click it and Unblock the Notifications