शुभ मुहुर्त में शपथ लेने के चक्कर में राष्ट्रगान का अपमान कर बैठीं जयललिता!

चेन्नई। कुछ लोगों के साथ विवाद चोली दामन की तरह ही साथ रहते हैं, अब तमिलनाडु की सीएम जयललिता को ही ले लीजिये। आज 5वीं बार सीएम की कुर्सी संभालने वाली जयललिता कुर्सी संभालते ही नये विवाद में फंस गई हैं। खबर है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गान का अपमान कर दिया।

टीवी चैनलों के मुताबिक हुआ यूं कि शपथ ग्रहण से पहले देश का राष्ट्रगान "जन गण मन..." बजाया जा रहा था जिसे कि 20 सेकंड पहले ही रोक दिया गया। बताया जाता है कि ऎसा इसलिए किया गया ताकि जयललिता शुभ मुहुर्त में शपथ ले सके। जब जयललिता ने शपथ ले लिया तब राष्ट्रगान को पूरा किया गया।

आज जयललिता के साथ 28 मंत्रियों ने भी शपथ ली। समारोह में राज्यपाल के रोसैया समेत केन्द्रीय मंत्री पी राधाकृष्णन, अभिनेता रजनीकांत, आईसीसी चेयरमैन और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+