जयललिता ने 'हरियाली' के बीच ली शपथ
चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जे. जयललिता ने शनिवार को जब तमिलनाडु की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो वह हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थीं।

उनके आसपास भी हरे रंग का माहौल था। दरअसल, शपथ-ग्रहण समारोह में मंच की सज्जा हरे रंग से की गई थी।जयललिता ने गहरे हरे रंग की साड़ी के साथ हरे रंग की रत्न वाली अंगूठी भी पहन रखी थी। यहां तक कि शपथ लेने के बाद उन्होंने हस्ताक्षर भी हरे रंग की कलम से किया।
जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला भी समारोह में हरे रंग की साड़ी पहन कर आई थीं।हालांकि यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है कि शपथ-ग्रहण समारोह में हर तरफ हरा-हरा ही क्यों था?
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications