पूल में नताशा स्टेनकोविक ने Hardik Pandya को किया Kiss, हॉटनेस से पानी में लगाई आग
पुणे। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज दूसरा मैच महाराष्ट्र के पुणे में खेला जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक की हॉट तस्वीरों ने गदर मचाया हुआ है। हार्दिक और नताशा को मम्मी-पापा बने अभी कुछ ही महीने हो रहे हैं लेकिन उनके बीच की रोमांटिक केमेस्ट्री ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। ताजा तस्वीरों में हार्दिक अपनी पत्नी नताशा के साथ पूल में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

हार्दिक पांड्या और नताशा की फोटो वायरल
सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच दोनों की रोमांटिक तस्वीरों ने धमाल मचा दिया है। हार्दिक पांड्या जितनी तेजी से मैदान पर बल्ला घुमाते हैं उतनी ही तेजी से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर दौड़ रही हैं। हार्दिक पांड्या के साथ टूर पर गईं नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

पति हार्दिक पांड्या संग पूल में मस्ती करती दिखीं नताशा
इन्हीं में से एक फोटो में वह पति हार्दिक पांड्या संग स्वीमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या पूल में खड़े हैं और नताशा उनको गाल पर किस कर रही हैं। फोटो शेयर करते हुए नताशा ने कैप्शन में लिखा, 'माय सनशाइन'। सोशल मीडिया पर हार्दिक और नताशा के बीच इस प्यार की खूब प्रशंसा हो रही है, फैंस ने कमेंट बॉक्स में इस जोड़ी को अपना प्यार दिया है। दोनों की इस फोटो को देखकर पता चलता ही कि उनके बीच कितनी मजबूत बॉन्डिंग है।

बोल्ड वीडियो किया था शेयर
बता दें कि नताशा स्टेनकोविक अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। पति हार्दिक पांड्या संग फोटो से पहले उन्होंने पूल में अपने हॉट लुक का एक वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप में से कुछ ने मुझसे ये सवाल पूछा कि प्रेगनेंसी के बाद आपने कैसे वजन कम किया। मैं न तो जिम करना पसंद करती हूं और न ही भारी ट्रेनिंग करना पसंद करती हूं। मैं एक अच्छी डाइट फॉलो करती हूं।'
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड नताशा को डेट कर चुके हैं अली गोनी, इस वजह से हुए अलग












Click it and Unblock the Notifications