Bigg Boss 14: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड नताशा को डेट कर चुके हैं अली गोनी, इस वजह से हुए अलग

नई दिल्ली। Aly Goni and Natasa Stankovic: बिग बॉस 14 के चर्चित कंटेस्टेंट और एक्टर अली गोनी (Aly Goni) इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में बिग बॉस के घर से बेघर हुईं एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के साथ अपने रिलेशन को लेकर अली गोनी ने काफी चर्चा में रहे। इस बीच जैस्मिन ने ऐलान किया कि वह अली के घर से बाहर आते ही उनसे शादी करेंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि जैस्मिन से पहले भी अली गोनी कई लड़कियों को डेट कर चुके हैं, इनमें से एक भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की गर्लफ्रेंड नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) भी हैं।

जैस्मिन से पहले अली की जिंदगी में आईं कई लड़कियां

जैस्मिन से पहले अली की जिंदगी में आईं कई लड़कियां

दरअसल, बिग बॉस (Bigg Boss 14) हाउस में जैस्मिन भसीन के साथ अपने संबंधों को लेकर अली गोनी कई हफ्तों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। जैस्मिन के एविक्शन पर अली गोनी के फूट-फूटकर रोने के बाद कई लड़कियां सोशल मीडिया पर उनकी फैन बन गईं। अली गोनी के लाइफ में आने वाली जैस्मिन भसीन पहली लड़की नहीं हैं, उनसे पहले भी एक्टर के साथ कई लड़कियों का नाम जुड़ चुका है, हालांकि ब्रेकअप के बाद अली के साथ उनकी अब अच्छी दोस्ती है।

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड को डेट कर चुके हैं अली गोनी

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड को डेट कर चुके हैं अली गोनी

किसी जमाने में हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) के साथ भी अली गोनी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। अली गोनी पहले भी अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वह नताशा स्तांकोविक को भी डेट कर चुके हैं, दोनों साल 2014 में रिलेशनशिप में थे। नताशा और अली गोनी एक साथ 'नच बलिए सीजन 9' में भी नजर आए थे, हालांकि उनका रिश्ता सिर्फ एक साल ही चला और नताशा ने हार्दिक पांड्या से दोस्ती कर ली और फिर प्यार हो गया।

इस वजह से हुआ नताशा से ब्रेकअप

इस वजह से हुआ नताशा से ब्रेकअप

उन दिनों दिए एक इंटरव्यू में अली गोनी ने नताशा के साथ ब्रेकअप होने की वजहों का खुलासा किया था। अली ने बताया था कि उन दोनों ने कल्चर डिफरेंस होने की वजह से अलग होने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था, 'हां, हम साथ नहीं हैं। मुझे लगता है कि मैं एक भारतीय लड़की के साथ रहना चाहूंगा। हमारी संस्कृति पृष्ठभूमि के कारण, हमें साथ एडजस्ट करने में समस्याएं आ रही थी। मेरी तरफ से उनके लिए शुभकामनाएं।'

नताशा के अलावा इन दो एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम

नताशा के अलावा इन दो एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम

नताशा स्तांकोविक के अलावा अली गोनी का नाम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) के साथ भी जुड़ चुका है। टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में दोनों साथ नजर आए थे, इसी दौरान उनके डेटिंग की खबरें भी आई थीं। हालांकि कृष्णा मुखर्जी ने अली गोनी को डेट करने की खबरों को खारिज कर दिया था। इस बीच अली गोनी और एक्ट्रेस सुबुही जोशी (Subuhi Joshi) के भी रिलेशनशिप की खबरें आईं थी। इन खबरों पर बोलते हुए सुबुही जोशी ने कहा था कि यह अली पर निर्भर करता है कि वह मुझे क्या कहना पसंद करेंगे एक्स या बेस्ट फ्रेंड।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss14: राखी सावंत बनना चाहती हैं मां, बोलीं अभिनव शुक्‍ला के साथ पैदा करना चाहती हूं बच्‍चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+