नासिक के किसान ने प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखा पत्र, खराब गुणवत्ता के प्याज की रिपोर्ट को बताया गलत
नासिक: प्याज बेचने के बाद हुई मामूली कमाई को प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने वाले नासिक के किसान ने जिला अधिकारी पर गलत रिपोर्ट भेजने का आरोप लगाया है। नासिक जिले के निपहद तहसील के संजय साठे ने सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर कहा है कि अधिकारियों ने प्याज की उसकी पैदावार के बारे में बिना कोई जांच किए रिपोर्ट तैयार की और उसे खराब बताया।

बता दें कि साठे ही वो किसान थे जिन्होंने अपना विरोध जताने के लिए खुदरा बाजार में बेची गई प्याज से मिले 1,064 रुपए को प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा था। इसको लेकर साठे काफी चर्चा में भी थे। लेकिन अब उन्होंने जो आरोप लगाया है वो चौकाने वाला है। जिला उपरजिस्ट्रार के कार्यालय द्वारा महाराष्ट्र सरकार को बाद में सौंपी गई एक रिपोर्ट में कहा गया कि किसान की प्याज मध्यम से खराब गुणवत्ता की थी और उनका रंग भी काला पड़ गया था।
जांच रिपोर्ट गलत, अधिकारी भ्रमित कर रहे
साठे ने कहा कि जांच रिपोर्ट को खारिज करते हुए एक पत्र में कहा है कि मैंने मैंने 750 किलो प्याज बेची थी और 1,064 रुपये कमाए थे लेकिन सरकारी अधिकारियों ने बिना जांच किए कहा कि मेरे प्याज का रंग काला था। साठे ने कहा कि अधिकारी आपको भ्रमित कर रहे हैं। साठे ने कहा कि प्याज की खेती करने वाला हर किसान को राज्य की उदासीनता का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- दहेज की बलिवेदी चढ़ी यूपी की बेटी, गला दबाकर हत्या, लाश को जलाकर भागे












Click it and Unblock the Notifications