VIDEO: ओवरवेट की वजह से मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

नासिक। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर की आज सुबह नासिक में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में निश्चित भार से अधिक वजन होने से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। मुख्यमंत्री नासिक से औरंगाबाद जा रहे थे। हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री और कुछ सचिव बैठे हुए थे।

nasik emergency landing of cm devendra fadnavis helicopter due to overloading

पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री हमेशा दौरे पर हैं, जिसकी वजह से हेलिकॉप्टर में काफी सामान भी है। हेलीकॉप्टर में ज्यादा सामान का वजन होने से पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग हेलिपैड पर किया। हेलीकॉप्टर से एक सचिव को नीचे उतारकर और हेलिकॉप्टर को औरंगाबाद के लिए रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हेलीकॉप्टर एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचा। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर ओवरटेक होने के बाद फिर से लैंडिंग किया गया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर टेक ऑफ किया था लेकिन हेलिकॉप्टर ओवरवेट होने की बात पायलट को ध्यान में आने से इमरजेंसी लैंडिंग की गई। हेलीकॉप्टर में ज्यादा लोग बैठने की वजह से हेलीकॉप्टर को नीचे उतारा गया। पायलट द्वारा ग्रीन सिग्नल देने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ जल संपदा मत्री गिरीश महाजन भी उपस्थित थे। सभी औरंगाबाद सुरक्षित पहुंच गए हैं।

बता दें कि हेलीकॉप्टर में 6 लोगों के बैठने की क्षमता है, लेकिन इंधन की समस्या की वजह से सिर्फ चार यात्रियों को बैठने की अनुमति थी। टेक ऑफ के समय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन लोगों को ही बैठाया गया और एक व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से उतारा गया. उसके बाद हेलिकॉप्टर टेक ऑफ हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+