नासा के दो कर्मचारी कोरोना से संक्रमित, एजेंसी ने घर से काम करने के दिए आदेश
नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दो कर्मचारियों में कोरोना वायरस 'कोविड-19' के संक्रमण की पुष्टि के बाद अपने सभी कर्मचारियों को यथासंभव घर से ही काम करने की सलाह दी है। नासा के प्रमुख जिम ब्रिडेनस्टाइन ने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे घर से काम करें ताकि कोरोनो वायरस फैलने से रोका जा सके। नासा ही नहीं एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट समेत कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर के काम करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा 14 मार्च से नासा के सभी अन्य केंद्रों पर दूसरे स्तर का फ्रेमवर्क लागू कर दिया गया है। इमसें कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा घर या किसी अन्य स्थान पर रहकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। नासा के प्रशासक जिम ब्राइडेंस्टाइन ने बताया कि कर्मचारियों को उनके लैपटॉप, पावर कोर्ड, नासा बैज तथा घर से काम करने के लिए जरूरी अन्य उपकरण साथ ले जाने की अनुमति दी गयी है।
नासा ने अपने बयान में कहा कि, कर्मचारियों को उनके सुपरवाइजरों के साथ दूरसंचार माध्यमों से नियमित संपर्क में रहने के लिए कहा गया है। साथ ही मिशन के लिए जरूरी यात्राओं को छोड़कर अन्य यात्राओं को भी सीमित करने का फैसला किया गया है। यदि किसी कर्मचारी को लगता है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है तो वे सेंटर नहीं आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications