अकेले पीएम मोदी के दम पर भाजपा सत्ता में आई है- समाजवादी पार्टी

सपा नेता नरेश अग्रवाल बोले अकेले नरेंद्र मोदी के दम पर भाजपा सत्ता में आई है, नरेश अग्रवाल बोले आरएसएस व संगठन के दम पर नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी की वजह से भाजपा सत्ता में आई।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा में आज केंद्र सरकार पर नोटबंदी के फैसले के खिलाफ जमकर हमला बोला। लेकिन इससे पहले उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में अकेले पीएम मोदी के दमपर आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आरएसएस और संगठन के दम पर नहीं बल्कि पीएम मोदी के दम पर सत्ता में आई है।

naresh agarwal

सांसद के दामाद के पास मिला नाटकीय अंदाज में लापता हुआ 3.5 करोड़ रुपए, गिरफ्तार

इस बार देश का ऐसा प्रधानमंत्री आया जिसने अपने दम पर भाजपा की सरकार बना दी। अग्रवाल ने कहा कि इतने दिनों तक संगठन और आरएसएस रहा लेकिन भाजपा सत्ता में नहीं आ पाई।

यूपी चुनाव को देखते हुए लिया गया फैसला
नरेश अग्रवाल ने नोटबंदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव इतना बड़ा हो गया कि पूरे देश को इसके लिए ताक पर रख दिया गया।

मायावती ने पीएम के सर्वे को बताया फर्जी, बोलीं लोकसभा भंग करिए

अग्रवाल ने विजय माल्या पर हमला बोलते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हर साल उन बैंकों को 20 हजार करोड़ रुपए दे रहे है जो बैंक उन लोगों को पैसा देती है जो आपकी शह पर देश से भाग गए।

यूपी में कानून व्यवस्था बेहतर, आप बेफिक्र घूमिए

जब आप भावुक होकर जनता में यह भाषण देते हैं कि लोग मुझे मार देंगे और जला देंगे तो हमें बहुत तकलीफ होती है और खासकर समाजवादी पार्टी को काफी तकलीफ होती है और बेफिक्र होकर यूपी में घूमिए।

भावुकता छोड़िए

पीएम आगरा, गाजीपुर में गए, वहां भावुक होकर भाषण दिया। अगर हमारे पीएम की जान खतरा हो सकता है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश से हमारी सुरक्षा कौन करेगा। अब भावुकता का भाषण छोड़िए और सत्यता का भाषण दीजिए। मैं विश्वास दिलाता हूं, यूपी में चुनाव होने जा रहा है और आपको कोई खतरा नहीं है।

अग्रवाल ने कहा कि अगर आपने नोटबंदी के बारे में जेटली जी को बताया होता तो वह जरूर हमारे कान मे बता देते, मैं मान ही नहीं सकता कि वह हमें नहीं बताते।

तुगलकी फरमान वापस लीजिए

अफवाहों का दौर चल रहा है वह खत्म होना चाहिए, काली इंक लगाने का मैं विरोध करता हूं, लोगों का मुंह ही काला कर देते। अग्रवाल ने नोटबंदी के फैसले के लीक होने की जेपीसी जांच की भी मांग की, उन्होंने कहा कि पता लगना चाहिए कि कैसे आपके लोगों के पास 2000 रुपए के नोट कैसे आया। उन्होंने कहा कि बैन को बंद करिए नहीं तो देश की जनता आप पर बैन लगा देगी और इस तुगलकी आदेश को वापस लीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+